BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2009 को 19:25 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भारत ने श्रीलंका पर दबाव डाला
 
श्रीलंका के लोग
उत्तरी श्रीलंका में हज़ारों लोग पलायन कर गए हैं
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और विदेश सचिव शिव शंकर मेनन ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मिल कर तमिल विद्रोहियों के साथ लड़ाई ख़त्म करने की अपील की.

भारतीय प्रतिनिधियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक चली बातचीत में लड़ाई को लेकर भारत की चिंताओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया.

तमिल विद्रोहियों के साथ लड़ाई को भारतीय राज्य तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया है.

इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एमके नारायणन और शिव शंकर मेनन को श्रीलंका रवाना किया था.

दोनों ने राजपक्षे के साथ बातचीत में उम्मीद जताई कि जल्दी ही कोई सकारात्मक नतीजा सामने आएगा.

एमके नारायणन ने जारी बयान में कहा है, "हमने उत्तरी श्रीलंका की स्थिति पर भारत सरकार की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया, ख़ास कर तमिल नागरिकों की मौतों को लेकर."

श्रीलंका का इनकार

इस बीच श्रीलंका सरकार ने विद्रोहियों के ख़िलाफ़ अभियान बंद करने से इनकार किया है.

साथ ही श्रीलंका सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों को संघर्ष के क्षेत्र में जाने देने की अपील ठुकरा दी है.

इसके पहले संयुक्त राष्ट्र ने तमिल विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार से कहा था कि वे संघर्ष विराम करें ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके और लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके.

साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की थी कि वह उत्तरी श्रीलंका में मानवीय दल भेज रहा है जहाँ श्रीलंकाई सेना और तमिल विद्रोहियों के संघर्ष में लगभग 50 हज़ार लोग फंसे हुए हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गुरुवार को मानवीय दल तत्काल भेजने की घोषणा की थी.

 
 
तमिल टाइगर (फ़ाइल फ़ोटो) लिट्टे बाग़ियों पर हमला
श्रीलंका सेना ने लिट्टे के आख़िरी गढ को ध्वस्त करने का दावा किया
 
 
श्रीलंकाई सेना जीत के आगे...
श्रीलंका सरकार और विद्रोहियों के संघर्ष के बाद की स्थिति पर एक विवेचना:
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नारायणन और मेनन श्रीलंका जाएँगे
24 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
तमिलों की हत्या रोकने की अपील
22 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
दो वरिष्ठ तमिल विद्रोहियों का समर्पण
22 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'तमिल क्षेत्र से 52 हज़ार आम लोग भागे'
21 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>