BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2009 को 02:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नारायणन और मेनन श्रीलंका जाएँगे
 
श्रीलंका में आम लोग (फ़ाइल फ़ोटो)
श्रीलंकाई सेना और विद्रोहियों के संघर्ष के कारण उत्तरी श्रीलंका में हालात गंभीर है

सेना और तमिल विद्रोहियों के संघर्ष में फंसे तमिल नागरिकों की स्थिति से चिंतित भारत सरकार ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल श्रीलंका भेजने का फ़ैसला किया है.

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने घोषणा की कि सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन शुक्रवार को कोलंबो जाएंगे.

इसके पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें उत्तरी श्रीलंका की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये फ़ैसला किया गया.

पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये दूसरी बैठक आयोजित की थी.

इस बैठक में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री एके एंटनी, गृह मंत्री पी चिदंबरम और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और विदेश सचिव शिवशंकर मेनन मौजूद थे.

भारत चिंतित

बैठक के बाद प्रणब मुखर्जी ने कहा,'' भारत सरकार युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे तमिल नागरिकों को लेकर चिंतित है.''

 भारत सरकार इस मसले पर गंभीर है. श्रीलंका में हो रही मौतों पर हम नाखु़श हैं. निर्दोष नागरिकों की हत्या बंद होनी चाहिए. साथ ही सभी तरह की आक्रामकता बंद होनी चाहिए
 
प्रणब मुखर्जी, विदेश मंत्री

उनका कहना था,'' भारत सरकार इस मसले पर गंभीर है. श्रीलंका में हो रही मौतों पर हम नाखु़श हैं. निर्दोष नागरिकों की हत्या बंद होनी चाहिए. साथ ही सभी तरह की आक्रामकता बंद होनी चाहिए.''

प्रणब मुखर्जी का कहना था कि सैन्य कार्रवाई इस समस्या का समाधान नहीं है और इसके लिए राजनीतिक प्रयास होने चाहिए.

ख़बरें हैं कि अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन और शिवशंकर मेनन श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाक़ात कर उन्हें भारत की चिंता से अवगत कराएंगे.

भारत सरकार तमिल शरणार्थियों को लेकर भी चिंतित है. श्रीलंका के संघर्ष क्षेत्र से जान बचकर निकले नागरिक भारत पहुँचने की कोशिश कर सकते हैं और भारत सरकार के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा.

भारत ने तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम से भी कहा है कि वो नागरिकों को बंधक बनाने की कोशिश बंद करे.

 
 
तमिल टाइगर (फ़ाइल फ़ोटो) लिट्टे बाग़ियों पर हमला
श्रीलंका सेना ने लिट्टे के आख़िरी गढ को ध्वस्त करने का दावा किया
 
 
श्रीलंकाई सेना जीत के आगे...
श्रीलंका सरकार और विद्रोहियों के संघर्ष के बाद की स्थिति पर एक विवेचना:
 
 
श्रीलंका में बच्चा 'बच्चे भी प्रभावित'
यूनिसेफ़ के अनुसार श्रीलंका में युद्धक्षेत्र में लड़ाई से अनेक बच्चे प्रभावित हुए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
तमिलों की हत्या रोकने की अपील
22 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
दो वरिष्ठ तमिल विद्रोहियों का समर्पण
22 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'तमिल क्षेत्र से 52 हज़ार आम लोग भागे'
21 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'आम लोगों पर बमबारी कर रही है सेना'
21 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
'श्रीलंका में मेडिकल आपूर्ति की कमी'
19 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>