BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 12 अप्रैल, 2009 को 00:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
प्रियंका ने मोदी को आड़े हाथों लिया
 
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों की चुनाव प्रबंधक हैं
कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पार्टी को 'बुढ़िया' कहने पर आड़े हाथों लिया है.

प्रियंका ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि क्या मैं बूढ़ी लगती हूँ?

उन्होंने पत्रकारों से पूछा, "क्या सोनिया गांधी (उनकी माँ), राहुल गांधी (उनके भाई) और मैं आप लोगों को बूढ़ी लगती हूँ?"

ग़ौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए था कि कांग्रेस पार्टी 125 साल की बुढ़िया है, इसलिए 30 साल की युवा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की थी.

 क्या सोनिया गांधी (उनकी माँ), राहुल गांधी (उनके भाई) और मैं आप लोगों को बूढ़ी लगती हूँ
 
प्रियंका गांधी

दूसरी ओर फ़ुरसतगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के काम गिनाए और कहा, " राहुल गांधी ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है."

प्रियंका गांधी अपनी माँ के लोक सभा क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के लोक सभा क्षेत्र अमेठी की चुनाव प्रबंधक हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'प्रधानमंत्री बनने लायक़ नहीं आडवाणी'
10 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
चुनाव के पहले चरण में 1715 उम्मीदवार
09 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
लालू यादव के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
07 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
सोनिया गांधी ने रायबरेली से पर्चा भरा
06 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
लालू ने वरुण गांधी पर निशाना साधा
06 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
संजय की जगह नफ़ीसा होंगी उम्मीदवार
05 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>