BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 06 अप्रैल, 2009 को 23:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
प्रधानमंत्री असम के चुनावी दौरे पर
 

 
 
गुवाहाटी में हुआ धमाका
बम धमाका गुवाहाटी के मालीगाँव इलाक़े के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के पास हुआ

असम में धमाकों के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनावी रैलियां करने के लिए सोमवार को गुवाहाटी पहुंच गए हैं.

असम में हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का कार्यक्रम यथावत रहेगा.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मंगलवार को असम के दिसपुर और डिब्रूगढ़ में चुनावी रैली संबोधित करने का कार्यक्रम है.

उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं.

 हमारे पास इस बात की सूचना है कि पिछले 15 दिन में अल्फ़ा का एक गुट राज्य में घुसा है. हम उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं
 
जीएम श्रीवास्तव, राज्य के पुलिस प्रमुख

इसके पहले सोमवार को असम के विभिन्न इलाक़ों में तीन धमाके हुए और एक हैंड ग्रेनेड फैंका गया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए.

प्रशासन इन धमाकों के पीछे अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ़्रंट ऑफ़ असम यानी अल्फ़ा का हाथ होने का संदेह व्यक्त कर रहा है.

राज्य के पुलिस प्रमुख जीएम श्रीवास्तव ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि धमाके के पीछे अल्फ़ा का हाथ है.

उन्होंने कहा, " हर साल वे अपने स्थापना दिवस के समय बम धमाके करते हैं. हमारे पास इस बात की सूचना है कि पिछले 15 दिन में अल्फ़ा का एक गुट राज्य में घुसा है. हम उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं."

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा,'' अल्फ़ा निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है.''

उनका कहना था कि अल्फ़ा राज्य की 14 लोक सभा सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में बाधा पहुँचाना चाहता है.

 
 
असम स्थानीय लोग उत्तेजित
असम में धमाकों के बाद गुवाहाटी में उत्तेजित लोगों ने वाहनों को आग लगा दी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
असम में चार धमाके, आठ की मौत
06 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
गुवाहाटी में धमाका, दो की मौत
09 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
असम में ट्रेन में धमाका, तीन मारे गए
02 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'गुवाहाटी झड़पों की सीबीआई जाँच'
01 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
आदिवासियों की रैली के दौरान हिंसा
24 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
असम में विस्फोट, 13 लोग घायल
21 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
असम में हिंसा, सात मारे गए
14 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>