BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 31 मार्च, 2009 को 05:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
गोविंदा ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की
 
गोविंदा
गोविंदा ने घोषणा की है कि वो लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

फ़िल्म अभिनेता और मुंबई उत्तर से कांग्रेस के सांसद गोविंदा पार्टी का कहना कि लोक सभा चुनाव न लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को बता दिया है.

गोविंदा ने 2004 के चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राम नाइक को हराया था.

 मैंने सोनिया गांधी को बता दिया है कि मैं चुनाव लड़ने के बजाए चुनाव प्रचार करना पसंद करूंगा
 
गोविंदा

सोमवार को मुंबई में अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों को मेरे साथ काम करने में दिक्कत है और उन्होंने समस्याएं खड़ी कीं थीं.

उनका कहना था,'' मैंने सोनिया गांधी को बता दिया है कि मैं चुनाव लड़ने के बजाए चुनाव प्रचार करना पसंद करूंगा.''

उन्होंने कहा कि विरोधियों ने मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की, इसके बावजूद सोनिया गांधी को मुझ पर भरोसा है.

लोगों की पहुंच से दूर होने के आरोपों को ठुकराते हुए गोविंदा ने कहा,'' कुर्सी पर बैठने के बजाए आम जनता के लिए काम करने से मतलब होना चाहिए.''

गोविंदा ने कहा कि उन्हें खलनायक के रूप में पेश किया गया जबकि सच्चाई कुछ और है.

 
 
गोविंदा दाऊद-गोविंदा का टेप
एक टीवी चैनल में गोविंदा को दाऊद इब्राहिम के साथ दिखाने के बाद विवाद
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गोविंदा को मिल रही हैं धमकियाँ
02 अप्रैल, 2006 | भारत और पड़ोस
गोविंदा-दाऊद के टेप पर विवाद
20 अक्तूबर, 2005 | भारत और पड़ोस
गोविंदा का ठुमका काँग्रेस के नाम
21 मार्च, 2004 | भारत और पड़ोस
राजनीति छोड़ने का इरादा नहीं-गोविंदा
22 दिसंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
'चापलूसी, जोड़तोड़ पार्टी का हिस्सा'
28 नवंबर, 2005 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>