BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 25 मार्च, 2009 को 07:32 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अफ़ग़ानिस्तान बम हमले में सात मरे
 
बम विस्फोट (फ़ाइल फ़ोटो)
पिछले कुछ महीनों में ख़ोस्त प्रांत में अनेक आत्मघाती हमले हुए हैं
अधिकारियों ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी इलाक़े में नागरिकों को ले जा रही एक वैन के पास एक बम विस्फोट होने से सात लोग मारे गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार ख़ोस्त प्रांत के साबरी ज़िले में हुए इस हादसे में नौ अन्य लोग घायल हुए हैं.

ख़ोस्त प्रांत में अमरीका के नेतृत्व वाली सेना और तालेबान लड़ाकों के बीच अक्सर झड़पें चलती रहती हैं.

पिछले महीने ख़ोस्त प्रांत में ही हुए एक बम हमले में नैटो के दो सैनिक मारे गए थे.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जेमराई बाशरी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि 'देश के दुश्मनों ने' क्षेत्र में एक विस्फोटक उपकरण लगा दिया था और एक वाहन उसकी चपेट में आ गया.

तालेबानी हमले

उन्होंने कहा, "इस विस्फोट के परिणामस्वरूप एक महिला समेत सात नागरिक मारे गए और नौ घायल हो गए."

स्थानीय पुलिस का कहना है कि नागरिकों को ले जा रही यह वैन उस रास्ते से जा रही थी जहाँ से विदेशी और अफ़ग़ान सेना भी आती जाती है.

पुलिस का आरोप है कि इस बम विस्फोट के पीछे तालेबान चरमपंथियों का हाथ है.

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान से लड़ने के लिए क़रीब 70 हज़ार विदेशी सैनिक तैनात हैं.

पिछले तीन सालों से तालेबानी अपने हमलों में लग़ातार बढ़ोतरी कर रहे हैं.

अमरीका में बराक ओबामा के नए प्रबंधन ने अफ़ग़ानिस्तान को अपनी प्राथमिकता बनाने और हज़ारों अमरीकी सैनिक और भेजने का वायदा किया है.

पिछले कुछ महीनों में ख़ोस्त प्रांत में अनेक आत्मघाती हमले भी हुए हैं जिनमें से ज़्यादातर हमलों की ज़िम्मेदारी तालेबान ने ली है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कनाडा के चार सैनिकों की मौत
21 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में 33 चरमपंथी मारे गए
20 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
चार अमरीकी सैनिक मारे गए
15 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
काबुल में तीन हमलों में 19 मारे गए
11 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
आत्मघाती हमले में 21 पुलिसकर्मी मरे
02 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
अमरीकी कार्रवाई में 15 की मौत
24 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'तालिबान' ने छह लोगों की हत्या की
20 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>