BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 21 मार्च, 2009 को 10:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कनाडा के चार सैनिकों की मौत
 
अफ़ग़ानिस्तान में कनाडा के सैनिक
अफ़ग़ानिस्तान में संघर्ष के दौरान कनाडा के अब तक 116 सैनिक मारे जा चुके हैं
कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में दो अलग-अलग धमाकों में कनाडा के चार सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए.

अफ़ग़ानिस्तान में संघर्ष के दौरान कनाडा के अब तक 116 सैनिक मारे जा चुके हैं.

हमले में एक अफ़ग़ान दुभाषिया भी मारा गया. एक अन्य अफ़ग़ान नागरिक को चोट आई.

तालेबान से संघर्ष के लिए नैटो मिशन के तहत दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में कनाडा के लगभग 2,500 सैनिक तैनात हैं.

अफ़ग़ानिस्तान में कनाडा की फ़ौज के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल जोनाथन वांस ने कहा कि कंधार शहर के पश्चिम में स्थित ज़ारी ज़िले में हुए एक बम धमाके में दो सैनिक और एक दुभाषिया मारा गया.

उन्होंने कहा कि हमले में कनाडा के पाँच सैनिक और एक अफ़ग़ान नागरिक घायल हो गया.

दूसरा धमाका शाह वलीकोट ज़िले में हुआ. इसमें दो सैनिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए.

ब्रिगेडियर जनरल जोनाथन वांस ने कहा कि सैनिकों की मौत " किसी की व्यक्तिगत असफलता या मिशन की असफलता की ओर संकेत नहीं करती. युद्ध में सफलता महँगी होती है."

पिछले कुछ दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान हमलों में तेज़ी दिखाई दे रही है.

 
 
मैलीसा फ़ंग अपह्रत पत्रकार आज़ाद
काबुल में पिछले महीने अपह्रत की गई टीवी पत्रकार को छुड़ाया गया
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
काबुल में तीन हमलों में 19 मारे गए
11 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'रूस और चीन की नकारात्मक छवि'
06 फ़रवरी, 2009 | पहला पन्ना
अमरीकी ड्रोन हमले में पाँच की मौत
16 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
अमरीकी हमलों की रिपोर्ट का खंडन
19 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान में 33 चरमपंथी मारे गए
20 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में रॉकेट हमला, 10 की मौत
20 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'अफ़ग़ानिस्तान की अनदेखी नहीं होगी'
15 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>