BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 17 मार्च, 2009 को 18:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
शत्रुघ्न सिन्हा बने भाजपा उम्मीदवार
 
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर रहस्य बना हुआ था

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोक सभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की.

भाजपा ने फ़िल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर से रहस्य का पर्दा हटा दिया है और उन्हें पटना साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया है.

माना जा रहा था कि ख़ुद शत्रुघ्न सिन्हा भी आश्वस्त नहीं थे कि पार्टी उन्हें टिकट देगी भी या नहीं.

मंगलवार को ही शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह से मुलाक़ात की थी और ये बयान दिया था कि उनके लिए कोई पार्टी अछूत नहीं है.

प्रेक्षकों का कहना है कि इसे इस बात का संकेत माना गया था कि अगर शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा से टिकट नहीं मिला तो वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं

दूसरी ओर पार्टी ने गुजरात से दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और मौजूदा सांसदों सूरत से काशीराम राणा और राजकोट से वल्लभभाई कथूरिया को टिकट नहीं दिया है.

ये दोनों गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी माने जाते हैं. लेकिन अहमदाबाद पूर्व से हरिन पाठक टिकट पाने में सफल रहे हैं.

पार्टी ने महाराष्ट्र में मुंबई-उत्तर से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक को उम्मीदवार बनाया है, उन्हें पिछले चुनावों में फ़िल्म अभिनेता गोविंद ने हराया था.

भाजपा ने गोपीनाथ मुंडे को बीड से चुनाव मैदान में उतारा है.

पार्टी ने बिहार के सारन क्षेत्र से राजीव प्रताप रूडी को और भागलपुर से शाहनवाज़ हुसैन को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है.

 
 
भारतीय जनता पार्टी भँवर में भाजपा
चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेताओं में आत्मविश्वास की कमी दिखाई दी.
 
 
राजनाथ सिंह 'मंदिर मुद्दा उठेगा'
राजनाथ सिंह के अनुसार भाजपा राम मंदिर का मुद्दा लोकसभा चुनाव में उठाएगी.
 
 
शत्रुघ्न सिन्हा एक मुलाक़ात
भाजपा नेता और फ़िल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक मुलाक़ात.
 
 
जसपाल राणा राणा का नया निशाना
भाजपा ने निशानेबाज़ जसपाल राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
राजनाथ का पार्टी में मतभेद से इनकार
15 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
शिव सेना और भाजपा में समझौता
13 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
भाजपा-जनता दल (यू) में खींचतान जारी
13 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
भाजपा-जनतादल यू में सीटों का तालमेल
13 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सीटों के बँटवारे पर राजनीति गर्माई
07 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
बीजेडी और बीजेपी का गठबंधन टूटा
07 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
एजीपी और बीजेपी में समझौता
05 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
भाजपा और अजित सिंह मिलकर लड़ेंगे
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>