BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 16 मार्च, 2009 को 05:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
लोकतंत्र मज़बूत करेंगे: नवाज़ शरीफ़
 
नवाज़ शरीफ़
नवाज़ शरीफ़ की पार्टी ने विरोध मार्च वापस लेने की घोषणा की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने लॉंग मार्च को समाप्त करने की घोषणा के बाद कहा कि जल्द ही वो पाकिस्तान में असली लोकतंत्र स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे.

पाकिस्तान के गुजरांवाला में अपने वाहन में से एक माइक के जरिए उन्होंने घोषणा की,'' हम इस लॉंग मार्च को समाप्त करने की घोषणा करते हैं.''

इस दौरान उनके वाहन पर फूलों की वर्षा की जा रही थी और उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे.

 आज देश को अच्छी ख़बर मिली है. हमने कहा था कि हम जजों और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था को बहाल करेंगे. अल्लाह के फ़ज़ल से हमने ये हासिल कर लिया है
 
नवाज़ शरीफ़

नवाज़ शरीफ़ का कहना था,'' आज देश को अच्छी ख़बर मिली है. हमने कहा था कि हम जजों और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था को बहाल करेंगे. अल्लाह के फ़ज़ल से हमने ये हासिल कर लिया है.''

नवाज़ ने घोषणा की,'' जल्द ही हम इस देश में असली लोकतंत्र को स्थापित करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे.''

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी ने सोमवार तड़के सुबह देश को संबोधन में बर्ख़ास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को बहाल करने की घोषणा की थी.

साथ ही उन्होंने बर्ख़ास्त सभी जजों को भी बहाल करने का ऐलान किया था.

उल्लेखनीय है कि परवेज़ मुशर्रफ़ ने अपने शासनकाल के दौरान मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौघरी समेत 60 अन्य जजों को बर्ख़ास्त कर दिया था.

 
 
नवाज़ शरीफ़ लोगों का विश्वास टूटा
पाकिस्तान में गठबंधन टूटने से पार्टियों में लोगों का विश्वास भी टूटा है.
 
 
नवाज़ नवाज़ पर रोक...
पाकिस्तान में अदालत ने नवाज़ शरीफ़ के चुनाव में हिस्सा लेने पर रोक लगाई.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नवाज़ ने 'नज़रबंदी' का उल्लंघन किया
15 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
नवाज़ शरीफ़ को नज़रबंद किया गया
15 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
ये क्रांति की दस्तक है: नवाज़
15 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'लॉन्ग मार्च' के दौरान कई गिरफ़्तार
12 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>