BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 09 मार्च, 2009 को 08:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बाजौड़ में संघर्ष, चार चरमपंथी मारे गए
 
पाकिस्तानी सेना (फ़ाइल फ़ोटो)
पिछली अगस्त में बाजौड़ में सैन्य अभियान शुरू हुआ था
पाकिस्तान की सेना के अनुसार बाजौड़ के क़बायली इलाक़े में सेना की कार्रवाई में चार चरमपंथी मारे गए हैं.

ये इलाक़ा अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और 23 फ़रवरी से एक वरिष्ठ तालेबान नेता की घोषणा के बाद वहाँ तालेबान का एकतरफ़ा संघर्षविराम लागू है.

सेना का कहना है कि झड़प तब हुई जब चरमपंथियों ने नावागाई इलाक़े में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया.

बाजौड़ के खार शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चरमपंथियों ने हमला रविवार रात को किया था.

इसके बाद सेना ने लगातार चरमपंथियों के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने उस इलाक़े में छापे भी मारे हैं.

पड़ोसी इलाक़े में भी झड़पें

ग़ौरतलब है कि बाजौड़ के पड़ोस में स्थित मोहमंड क्षेत्र में भी झड़पें हो रही हैं.

अधिकारियों का कहना है कि बाजौड़ में संघर्षविराम की घोषणा करने के बाद चरमपंथी मोहमंड क्षेत्र में ज़्यादा सक्रिय हो गए हैं.

रविवार को मोहमंड में चरमपंथियों ने एक क़बायली पुलिस बल के 14 सदस्यों को मार दिया था.

महत्वपूर्ण है कि बाजौड़ में पिछले साल अगस्त में सैन्य कार्रवाई शुरु हुई थी और इसी आधार पर पाकिस्तान तालेबान का सामना करने के बारे में अपनी प्रतिबद्धता की बात करता रहा है.

 
 
स्वात के स्कूल पढ़ाई पर हावी लड़ाई
स्वात में स्कूल पर हो रहे चरमपंथी हमले से बच्चों का भविष्य मुश्किल में है.
 
 
पाक नृत्यांगना 'नाचना मना है'
पाकिस्तान के स्वात में नृत्यांगनाओं के पेशे पर तालेबान की पाबंदी...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'आतंकवादी संगठन है तालेबान'
22 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
स्वात में वरिष्ठ अधिकारी रिहा
22 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में बम धमाका, 25 मारे गए
20 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'तालेबान मानवीयता के लिए ख़तरा'
18 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान में सरकार का पहला वर्ष पूरा
18 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>