BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 02 मार्च, 2009 को 12:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा: मुलायम
 
मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाक़ात की
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस का सारा ध्यान अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर है.

इसी संबंध में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की.

मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा.

रविवार को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की.

बातचीत

अब कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस मिलकर राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और वाम मोर्चे को चुनौती देंगे. ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पहले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ थी.

कांग्रेस का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में 25 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालाँकि समाजवादी पार्टी का कहना है कि वह कांग्रेस को 17 सीटों से ज़्यादा सीट नहीं देगी.

पत्रकारों के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने कहा, "हम राज्य में कम से कम 25 सीटों पर लड़ना चाहते हैं."

लेकिन सोमवार की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कांग्रेस-तृणमूल के बीच हुआ गठबंधन
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
लोक सभा चुनाव पाँच चरणों में होंगे
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
भाजपा और अजित सिंह मिलकर लड़ेंगे
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
तृणमूल की जीत से गठबंधन की उम्मीद
01 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
शरद पवार ने कांग्रेस पर दबाव बढ़ाया
01 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>