BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 01 मार्च, 2009 को 14:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तृणमूल की जीत से गठबंधन की उम्मीद
 

 
 
ममता बैनर्जी
कांग्रेस तृणमूल से गठबंधन को तैयार है
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उप चुनाव में विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

इस जीत के साथ यह भी उम्मीद बँधी है कि पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

विष्णुपुर (पश्चिम) विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मित्रा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार इसकंदर हुसैन को 30, 395 वोटों से मात दी.

मदन मित्रा तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बैनर्जी के क़रीबी माने जाते हैं. इस सीट से माकपा विधायक रतिन सरकार की मौत के बाद उप चुनाव कराना पड़ा.

इस उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को हटा लिया था. ताकि वामपंथी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी जा सके.

नतीजा

इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ़ चार हज़ार मत मिले.

उप चुनाव के नतीजे के बाद पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, "इस नतीजे के बाद कम से कम कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ सकते हैं. अब हाई कमान ये जानता है कि इससे नतीजा भी निकलेगा."

 इस नतीजे के बाद कम से कम कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ सकते हैं. अब हाई कमान ये जानता है कि इससे नतीजा भी निकलेगा
 
प्रदीप भट्टाचार्य

हालाँकि कुछ कांग्रेस नेता ममता बैनर्जी से इस बात से नाराज़ हैं कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की है.

ममता बैनर्जी अक्सर कांग्रेस नेतृत्व पर ये आरोप लगाती हैं कि वो वामपंथियों से मिले हैं.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी का कहना है कि कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन चाहता है लेकिन आत्मसम्मान की क़ीमत पर नहीं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
राजनीतिक हिंसा में छह मारे गए
07 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सिंगुर में नई परियोजना की मांग
11 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पश्चिम बंगाल के विधायक पर कार्रवाई
11 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
ममता बैनर्जी ने एनडीए से नाता तोड़ा
06 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
तृणमूल के बंद से जनजीवन अस्त व्यस्त
09 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>