BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 13 फ़रवरी, 2009 को 03:51 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आतंकवाद का तंत्र नष्ट करें: मुखर्जी
 
प्रणव
प्रणव ने कहा कि भारत चाहता है कि 'आतंक का तंत्र' नष्ट करने के बारे पाकिस्तान भरोसेमंद क़दम उठाए
मुंबई हमलों के बारे भारत के दस्तावेज़ों पर पाकिस्तान के जबाव को सकारात्मक कदम बताते हुए भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि पाकिस्तान वहाँ 'आतंकवाद के तंत्र' नष्ट करने के भरोसेमंद क़दम उठाएगा.

मुंबई हमलों से संबंधित जाँच के क्रम में पाकिस्तान ने गुरुवार को पहली बार ये स्वीकार किया था कि हमलों की साज़िश का कुछ हिस्सा उसकी ज़मीन पर ही रचा गया.

पिछले साल नवंबर में मुंबई हमलों के क़रीब डेढ़ महीने बाद पाँच जनवरी को भारत ने पाकिस्तान को जानकारी सौंपी थी और मांग की थी कि वह कार्रवाई करे. इन हमलों में कम से कम 173 लोग मारे गए थे.

'भरोसेमंद कदम उठाए'

 पाकिस्तान में कुछ कदम उठाए गए हैं और कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो कि एक सकारात्मक कदम है. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान में कुछ तत्व जिस आतंकवाद के तंत्र का इस्तेमाल करते हैं, उसे नष्ट करने के भरोसेमंद क़दम उठाए जाएँगे
 
विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी

प्रणव मुखर्जी ने पत्रकारों के बातचीत में कहा, "पाकिस्तान में कुछ कदम उठाए गए हैं और कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो कि एक सकारात्मक कदम है."

उनका कहना था, "हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान में कुछ तत्व जिस आतंकवाद के तंत्र का इस्तेमाल करते हैं, उसे नष्ट करने के भरोसेमंद क़दम उठाए जाएँगे."

उन्होंने ये भी कहा पाकिकस्तान ने माना है कि पाकिस्तान में मौजूद तत्व इस हमले के लिए ज़िम्मेदार हैं.

उनका कहना था, "पाकिस्तान ने इस जाँच के बारे कुछ अन्य सामग्री और जानकारी माँगी है....इसका आकलन करने के बाद हम जो जानकारे दे सकते हैं वह पाकिस्तान को सौंपेंगे."

संसद में विस्तृत जवाब

इससे पहले भारत में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों की बातचीत के बाद गृह मंत्री पी चिदंबरम ने भी पाकिस्तान के जवाब को एक सकारात्मक क़दम बताया था.

 गुरुवार दोपहर पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे क़दमों की जानकारी दी. पाकिस्तान ने यह स्वीकार किया है कि आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान के तत्त्व शामिल थे. ये सकारात्मक प्रगति है
 
विदेश मंत्रालय का बयान

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था, "पाकिस्तान से जो जवाब आया है वह प्रारंभिक तौर पर एक सकारात्मक क़दम प्रतीत होता है. हमारे जो दस्तावेज़ थे वे बहुत ही पुख़्ता थे. इस बारे में विस्तृत बयान विदेश मंत्री शुक्रवार को संसद में देंगे."

उन्होंने कहा था कि संसद सत्र चल रहा है और ये समय पाकिस्तान के जवाब की गुणवत्ता में जाने का नहीं है. उनका कहना था कि जवाब का विस्तृत आकलन किया जाएगा और फिर जवाब दिया जाएगा.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी करके कहा कि भारत मुंबई हमले के दोषियों को सज़ा देना चाहता है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा गया - "गुरुवार दोपहर पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे क़दमों की जानकारी दी. पाकिस्तान ने यह स्वीकार किया है कि आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान के तत्त्व शामिल थे. ये सकारात्मक प्रगति है."

बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान अभी इस मामले की जाँच कर रहा है और उसने कुछ और जानकारी मांगी है.

विदेश मंत्रालय का कहना था कि भारत सरकार पाकिस्तान की ओर से आए जवाब पर विचार करेगी और इसके बाद जो भी सूचना देनी होगी, पाकिस्तान को दी जाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पाकिस्तान मीडिया का सहारा न ले'
10 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान को और जानकारी चाहिए
09 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
भारत असहाय नहीं: प्रणब
08 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
कश्मीर रैली पर भारत नाराज़
06 फ़रवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>