BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 07 फ़रवरी, 2009 को 09:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मंगलौर में मारपीट का आरोप, दो ग़िरफ़्तार
 
गृहमंत्री वीएस आचार्य ने इस पूरे मामले को राज्य सरकार के ख़िलाफ़ साज़िश बताया
केरल के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक विधायक ने आरोप लगाया है कि कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कर्नाटक राज्य के मंगलौर में उनकी बेटी और उनके मित्र का अपहरण कर, उनके साथ मारपीट की है.

समाचार एजेंसियों के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को इस मामले में गिरफ़्तार किया है. कर्नाटक पुलिस की पश्चिमी रेंज के महानिरीक्षक एएम प्रसाद के हवाले से कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले से संबंधित चार लोगों की पहचान की है.

अपहरण किए जाने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया.

सीपीएम विधायक सीएच कुंहम्बु ने आरोप लगाया, "कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मेरी पुत्री के साथ शुक्रवार को उस समय मारपीट की जब वह मंगलौर स्थित अपने होस्टल लौट रही थीं. उनके साथ उनके एक दोस्त थे जो मुस्लमान हैं."

विधायक ने कहा, "एक मुस्लिम युवक का हिंदू युवती से बोलचाल केरल में कोई मुद्दा नहीं है. गुंड़ों ने उनके साथ बिना वज़ह मारपीट की है."

सेना की सफ़ाई, भाजपा ने साज़िश बताया

 कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मेरी पुत्री के साथ शुक्रवार को उस समय मारपीट की जब वह मंगलौर स्थित अपने होस्टल लौट रही थीं. उनके साथ उनके एक दोस्त थे जो मुस्लमान हैं
 
सीएच कुंहम्बु, सीपीएम विधायक

उधर श्रीराम सेना प्रमुख मुतालिक ने कहा है कि विधायक की बेटी के साथ हुई मारपीट में उनके कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं है.

मुतालिक ने कहा, "इस मामले में राजनीति मत करो. लड़की को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं है. यह हमारी संस्कृति नहीं है. पुलिस ने जिन्हें ग़िरफ़्तार किया है, उनके बारे में जाँच के बाद पता चल जाएगा कि वह कौन हैं?"

दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि इस मामले में माता-पिता के अलावा किसी को हस्तक्षेप करने की ज़रूरत नहीं है. कर्नाटक के गृहमंत्री वीएस आचार्य ने इस पूरे मामले को राज्य सरकार के ख़िलाफ़ साज़िश बताया है.

 
 
वैलेंटाइन्स डे विरोध के बीच
भारत में वैलेंटाइन्स डे का शिवसेना सहित कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया है.
 
 
शादी शादी का दिन बिकाऊ
शादी का एक दिन पूरे इंतज़ाम के साथ बिकाऊ है जिसकी नीलामी हो रही है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बजरंग दल पर पाबंदी का सुझाव
05 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'पब संस्कृति की अनुमति नहीं'
29 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
कर्नाटक में भाजपा ने हासिल किया बहुमत
30 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
लड़कियों के साथ मारपीट की जाँच
26 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'मारपीट की घटना अस्वीकार्य, निंदनीय'
27 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>