BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 31 जनवरी, 2009 को 17:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया है'
 
ताज होटल पर हमला (फ़ाइल फ़ोटो)
भारत ने पाकिस्तान को सबूत के तौर पर दस्तावेज़ सौंप दिए हैं
भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि मुंबई हमलों के सिलसिले में दिए गए सबूतों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है.

उन्होंने इस बात को ख़ारिज कर दिया कि पाकिस्तान की ओर से वहाँ चल रही जाँच के बारे में कोई जानकारी दी गई है.

प्रणब मुखर्जी ने अपने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी के उन दावों का खंडन किया कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात के दौरान उन्हें जाँच की प्रगति से अवगत कराया.

 मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि अभी तक हमें भारतीय दस्तावेज़ पर आधिकारिक पाकिस्तानी जवाब या उनकी जांच के नतीजे से संबंधित आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. उनका इंतजार है
 
प्रणब मुखर्जी

भारतीय विदेश मंत्री का कहना था कि शाहिद मलिक और चिदंबरम की मुलाक़ात शिष्टाचार के नाते हुई थी और इस दौरान पाकिस्तान में हुई जांच के नतीजों पर कोई ब्यौरा नहीं दिया गया.

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानीं के कथित स्पष्टीकरण समेत जारी जांच पर विभिन्न पाकिस्तानी अधिकारियों के कुछ ख़ास बयानों के बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी हैं.

मुखर्जी ने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि अभी तक हमें भारतीय दस्तावेज़ पर आधिकारिक पाकिस्तानी जवाब या उनकी जांच के नतीजे से संबंधित आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. उनका इंतजार है."

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वहीद शम्सुल हसन ने दावा किया था कि पाकिस्तानी जांच में यह नतीजा सामने आया है कि मुंबई हमले की साजिश उनके देश में नहीं रची गई थी बल्कि कहीं और रची गई थी.

हालाँकि इसके तुरंत बाद गिलानी ने कहा था कि इस मुद्दे पर हसन टिप्पणी नहीं कर सकते और यह काम गृहमंत्रालय का है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आतंकवाद पर संसद में प्रस्ताव पारित
11 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'आतंकवाद के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई हो'
13 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
संदिग्ध हमलावर के बचाव पर बवाल
15 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'पाक चरमपंथी गतिविधियां बंद करे'
14 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>