BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 16 जनवरी, 2009 को 17:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
जाँच पर पाक ने दिया औपचारिक जवाब
 

 
 
ताज होटल

मुंबई हमलों की जाँच के सिलसिले में भारत को भेजे अपने पहले औपचारिक जवाब में पाकिस्तान ने कहा है कि उसने कई क़दम उठाने की पहल की है.

एक दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि पाकिस्तान को कूटनीतिक माध्यम से ये बताना चाहिए कि वह मुंबई हमलों के मामले में क्या क़दम उठा रहा है.

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने शुक्रवार को भारतीय उच्चायुक्त सत्यब्रत पाल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी का वो पत्र सौंपा, जो उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक़ प्रधानमंत्री गीलानी ने मनमोहन सिंह को मुंबई हमलों की जाँच के बारे में जानकारी दी है और कहा है कि पाकिस्तान हमलों की निष्पक्ष जाँच कर रहा है.

जाँच जारी

पत्र में यह भी बताया गया है कि मुंबई हमलों की जाँच के लिए एक विशेष आयोग का भी गठन किया गया है.

 विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे क़दमों के बारे में जानकारी दी है. प्रधानमंत्री गीलानी ने नेशनल असेंबली में जो घोषणा की थी, उसके अनुसार मुंबई हमलों की आधिकारिक जाँच भी शुरू हो गई है
 
विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है- विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे क़दमों के बारे में जानकारी दी है. प्रधानमंत्री गीलानी ने नेशनल असेंबली में जो घोषणा की थी, उसके अनुसार मुंबई हमलों की आधिकारिक जाँच भी शुरू हो गई है.

हालाँकि विदेश मंत्रालय के बयान में पाकिस्तान की ओर से उठाए जा रहे क़दमों की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

गुरुवार को पाकिस्तान में प्रतिबंधित धार्मिक संगठन जमात-उद-दावा पर कार्रवाई करते हुए 124 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था और कई मदरसों को भी बंद कर दिया गया था.

दूसरी ओर भारत के बाद पाकिस्तान दौरे पर गए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी, विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी और मुस्लिम लीग (नवाज़) के प्रमुख नवाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात की.

उनकी यात्रा का मक़सद भारत और पाकिस्तान के बीच मुंबई हमलों के बाद बढ़े तनाव को कम करना और मुंबई हमलों की निष्पक्ष जाँच के लिए पाकिस्तान पर दबाव देना है.

जानकारी

प्रधानमंत्री गीलानी और मिलिबैंड की मुलाक़ात के समय आतंरिक सुरक्षा मामलों के सलाहकार रहमान मलिक भी मौजूद थे. उन्होंने मिलिबैंड को जमात-उद-दावा के ख़िलाफ़ कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

डेविड मिलिबैंड ने प्रधानमंत्री गीलानी से मुलाक़ात की

बाद में मिलिबैंड ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि पाकिस्तान मुंबई हमलों के अपराधियों को सज़ा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति गंभीर है.

मिलिबैंड से मुलाक़ात के बाद नवाज़ शरीफ़ ने पत्रकारों से बात की और कहा कि सरकार मुंबई हमलों की निष्पक्ष जाँच कराए और अपराधियों को सज़ा दिलाए.

उन्होंने कहा, "निष्पक्ष जाँच से ही दुनिया में पाकिस्तान की विश्वसनीयता बहाल होगी. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. हमें बुराई की तह तक पहुँचने की कोशिश करनी चाहिए. हमें कोशिश करनी चाहिए कि भारत के साथ मिलकर जाँच करें."

डेविड मिलिबैंड शनिवार को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफ़ाक़ कयानी से भी मुलाक़ात करेंगे.

 
 
मुंबई का ताज होटल (फ़ाइल फ़ोटो) अमरीका में पूछताछ
अनिता उदैया का कहना है कि उन्हें पूछताछ के लिए अमरीका ले जाया गया था.
 
 
भारत पाकिस्तान कार्रवाई का बढ़ता दबाव
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के अब तक के कूटनीतिक प्रयासों का आकलन..
 
 
मुशर्रफ़ (फ़ाइल फ़ोटो) 'हमला संभव नहीं'
परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा है कि पाकिस्तान पर लक्षित हमले संभव ही नहीं हैं.
 
 
जमील अहमद तनाव के बीच मिठास...
भारत-पाक तनाव के बीच पाक नागरिक जमील ने जयपुर में अपनापन पाया.
 
 
कविता करकरे गर्व है मुझे..
मुंबई हमलों में मारे गए हेमंत करकरे की पत्नी ने कहा क़ुर्बानी पर नाज़ है.
 
 
ज़की उर रहमान लखवी 'अमरीकी दबाव नहीं'
पाक के अनुसार उसपर लश्करे के नेताओं को भारत सौंपने का दबाव नहीं है.
 
 
भारत भारत 2008
भारत में 2008 में ऐसी घटनाएँ हुईं जिनकी बाद तक गूंज सुनाई देगी. लेखाजोखा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत के बाद मिलिबैंड पाक दौरे पर
16 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
उदैया को 'अमरीकी ले गए थे'
15 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'पाक में भी मुक़दमे पर आपत्ति नहीं'
15 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'बिन मांगी सलाह' की ज़रुरत नहीं है
15 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध' पर आपत्ति
15 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'आतंकवाद पर गंभीर नहीं पाकिस्तान'
14 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>