BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 15 जनवरी, 2009 को 15:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
हवाई हादसे में अफ़ग़ान जनरल की मौत
 
अफ़ग़ानिस्तान की सेना का एक हेलिकॉप्टर(फ़ाइल फ़ोटो)
अफ़ग़ानिस्तान की सेना पुरानी रूसी हेलिकॉप्टरों व हवाई जहाज़ों का इस्तेमाल करती है
अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिम में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सेना के एक जनरल की मौत हो गई. इस हादसे में 12 सैनिक भी मारे गए.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक़ जनरल फ़ज़लुद्दीन सायार को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हेरात प्रांत में ख़राब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हेलिकॉप्टर में जनरल सायार के अलावा 12 अन्य सैनिक भी सवार थे.

जनरल सायार देश के पश्चिम के चार क्षेत्रीय कमांडरों में से एक थे.

बड़ा हासदा

उनके नेतृत्व में सेना का एक दल पड़ोसी राज्य फ़राह में एक सैनिक शिविर का निरीक्षण करने जा रहा था.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल मोहम्मद ज़हीर अज़ीमी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि यह 2001 के बाद से हुआ सबसे बड़ा हवाई हादसा है.

इस बीच कुछ अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़ तालेबान लड़ाकों ने दावा किया है कि उन्होंने हमला कर हेलिकॉप्टर गिरा दिया.

सेना ने तालेबान लड़ाकों के इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि यह एक हादसा ही था.

अफ़ग़ानिस्तान में मौज़दू बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बल अपने सैनिकों के आवागमन के लिए रूस के पुराने हवाई जहाज़ों और हेलिकॉप्टरों पर निर्भर हैं.

उन्होंने कहा कि पहले भी इनके सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं.

 
 
अफ़ग़ानिस्तान अफ़ग़ान स्थिति!
एक अमरीकी अध्ययन में अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध की स्थिति पर चिंता..
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
नैटो के हमले में अफ़ग़ान सैनिक मरे
22 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ानिस्तान: 'नई रणनीति की ज़रूरत'
21 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
चार ब्रितानी सैनिक मारे गए
13 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>