BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 जनवरी, 2009 को 04:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पुंछ में मुठभेड़ जारी, दो सैनिक मारे गए
 

 
 
जम्मू में सेना (फ़ाइल फ़ोटो)
हाल में पुलिस ने जम्मू से तीन जैशे मोहम्मद के चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया था
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाक़े में सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में दो सैन्य कर्मचारी मारे गए है.

समाचार एजेंसियों के अनुसार पुंछ इलाक़े में नियंत्रण रेखा के पास चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबल कम से कम चार चरमपंथियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं.

जो सैनिक मारे गए हैं उनके नाम - सूबेदार राकेश कुमार और नायक एपी सिंह बताए गए हैं.

समाचार एजेंसियों के अनुसार सेना को शक़ है कि चरमपंथियों में जैशे मोहम्मद के स्थानीय कमांडर अबू दाऊद भी शामिल हैं.

ग़ौरतलब है कि मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा के नज़दीक ये मुठभेड़ चल रही है.

प्राप्त सूचनाओं से पता चला है कि सुरक्षाबलों ने इलाक़े को घेर रखा है और भीषण गोलीबारी चल रही है.

समाचार एजेंसियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने कहा है कि उन्हें घटनास्थल के पास नानगाली जंगल से से दो पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद हुए हैं.

बारह दिसंबर को जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने जम्मू के एक होटल से पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जैशे मोहम्मद के तीन चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया था.

पुलिस का कहना था कि गिरफ़्तार चरमपंथियों की योजना जम्मू में आत्मघाती हमला करने की थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जम्मू कश्मीर में चुनाव को लेकर बैठक
08 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
तीन बंधक और तीनों चरमपंथी मारे गए
27 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
विस्फोटकों के साथ छात्रा गिरफ़्तार
08 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'संघर्षविराम पर विचार को तैयार हैं'
06 सितंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>