BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 13 दिसंबर, 2008 को 06:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चार ब्रितानी सैनिक मारे गए
 
फ़ाइल फ़ोटो
अफ़ग़ानिस्तान में वर्ष 2001 से अब तक कुल 132 ब्रितानी सैन्य कर्मचारी मारे गए हैं
दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में दो अलग-अलग धमाकों में चार ब्रितानी रॉयल मरीन सैनिक मारे गए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद के सनगिन इलाक़े में सेना के वाहन को विस्फ़ोट से उड़ा दिया गया जिसमें एक सैनिक मारा गया.

थोड़ी देर बाद सनगिन इलाक़े में ही एक और धमाका हुआ. इसमें दो सैनिक घटनास्थल पर ही मारे गए और तीसरे सैनिक ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया.

वर्ष 2001 से अब तक अफ़ग़ानिस्तान में संघर्ष में 132 ब्रितानी सैन्य कर्मचारी मारे गए हैं.

'ब्रिटेन अग्रिम पंक्ति में'

ब्रितानी प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के साथ संघर्ष ने ब्रिटेन के सशस्त्र बलों को 'आतंक़वाद के ख़िलाफ़ अग्रिम पंक्ति' में खड़ा कर दिया है.

 हम अपने देश की सेवा करते हुए मारे गए बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ हैं. यह एक दुखद क्षति है. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के साथ जंग ने हमारी सेनाओं को आतंक के ख़िलाफ़ अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है
 
प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन

उन्होंने ब्रितानी रॉयल मरीन के चार सैनिकों के मारे जाने को 'दुखद क्षति' बताया. मारे गए सैनिकों के परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया है.

उन्होंने कहा, "हम अपने देश की सेवा करते हुए मारे गए बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ हैं. यह एक दुखद क्षति है. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के साथ जंग ने हमारी सेनाओं को आतंक के ख़िलाफ़ अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है."

सैन्य प्रवक्ता कमांडर पाउला रोव ने भी इसे एक "दुखद दिन" बताया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ब्रिटेन ने भारत की हिमायत की
20 जनवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
अमरीकी दूतावास के पास धमाका
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सैन्य आपूर्ति वाले ट्रक जलाए गए
07 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'पश्चिम देशों के सैनिक और हताहत होंगे'
07 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'दक्षिण एशिया में नई रणनीति की ज़रूरत'
08 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>