BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 11 दिसंबर, 2008 को 07:29 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कठोर कदमों का इंतज़ार करें: गृहमंत्री
 
चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा कि हमलावर पाकिस्तानी थे और वे कराची के तट से आए थे
भारत के गृह मंत्री पी चिदंबरम के अनुसार दक्षिण एशिया में 'आतंकवाद का तूफ़ान' चल रहा है और आने वाले दिनों में कुछ कठोर कदमों की घोषणा होगी.

उधर विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, "दुनिया और भारत के दुश्मनों को समझ लेना चाहिए कि ये युद्ध की स्थिति है और इस स्थिति में भारत के सत्तापक्ष और विपक्ष मतभेदों के बावजूद एक हैं."

दिल्ली में संसद सत्र के दौरान प्रश्नकाल को छोड़ लोकसभा के स्पीकर ने 'आतंकवाद' के मुद्दे पर गुरुवार को विशेष बहस रखी है जिसके दौरान पहले गृह मंत्री पी चिदंबरम और फिर विपक्ष के नेता लालकृष्म आडवाणी ने भाषण दिया.

 केंद्रीय जाँच एजेंसी बनाने के साथ-साथ, उन्हें आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाएँगे, भारत रिज़र्व बटालियन बनाई जाएँगी और काला धन बाहर से यहाँ न आ पाए इसके लिए क़ानून में संशोधन किया जाएगा. इस स्थिति का सामना करने के लिए अगले कुछ दिनों में कड़े कदमों के लिए तैयार रहें
 
पी चिदंबरम

चिदंबरम ने साफ़ किया, "हमलावर दस पाकिस्तानी नागरिक थे जो 23 नवंबर को कराची से चले थे. इन हमलों में 164 आम नगरिक और नौ हमलावर मारे गए और 307 घायल हो गए. अब इसमें कोई शक़ नहीं कि हमलावर पाकिस्तान से आए थे."

उन्होंने ख़ुफ़िया जानकारी का ज़िक्र भी किया और कहा कि तटरक्षकों और नौसेना को जानकारी मिली थी लेकिन उसमें कुछ तथ्य सही नहीं थे.

उनका कहना था कि नौसेना-तटरक्षकों ने कम से कम तीन दिन तक खोजबीन की और हेलिकॉप्टरों की मदद भी ली गई लेकिन वे खोजबीन में कामयाब नहीं हो पाए."

 दुनिया और भारत के दुश्मनों को समझ लेना चाहिए कि ये युद्ध की स्थिति है और इस स्थिति में भारत के सत्तापक्ष और विपक्ष मतभेदों के बावजूद एक हैं
 
लालकृष्ण आडवाणी

चिदंबरम ने कहा, "केंद्रीय जाँच एजेंसी बनाने के साथ-साथ, उन्हें आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाएँगे, भारत रिज़र्व बटालियन बनाई जाएँगी और काला धन बाहर से यहाँ न आ पाए इसके लिए क़ानून में संशोधन किया जाएगा. इस स्थिति का सामना करने के लिए अगले कुछ दिनों में कड़े कदमों के लिए तैयार रहें."

उनका कहना था कि कोई भी धर्म, जाती इत्यादी भारतीयों को विभाजित न करे और सभी एकजुट होकर खड़े रहें.

 
 
मुंबई लिपस्टिक से ख़फ़ा...
भाजपा नेता नक़वी कहते हैं कि केवल लिपस्टिक वाली महिलाएँ आक्रोश में हैं.
 
 
'इसमें कुछ ग़लत नहीं'
रामगोपाल वर्मा और रितेश देशमुख को घुमाने पर मुख्यमंत्री ने सफ़ाई दी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'मिट्टी' को नहीं मिल रही मिट्टी
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'वे हमारी ज़मीन में दफ़न नहीं हो सकते'
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
गृहमंत्री नहीं बनना चाहता था: चिदंबरम
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
शिवराज पाटिल ने इस्तीफ़ा सौंपा
30 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'सरकार को सत्ता में रहने का हक़ नहीं'
30 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>