BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 दिसंबर, 2008 को 03:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दिल्ली की मतगणना
 
वीके मल्होत्रा और शीला दीक्षित
भाजपा ने 'महंगी पड़ी कांग्रेस' को चुनावी नारा बनाया था
दिल्ली में 70 सीटों वाली विधानसभा की 69 सीटों के लिए चुनाव हुआ है. इन चुनावों में लगभग 60 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

दिल्ली में पिछले दस साल से कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विकास के नाम पर एक बार फिर सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं.

वहीं भाजपा महंगाई और चरमपंथ जैसे मुद्दों को लेकर मतदाता से कांग्रेस को हराने की अपील कर रही है.

भाजपा ने वरिष्ठ नेता और सांसद विजय कुमार मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में पेश किया है.

वैसे तो दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुक़ाबला होता रहा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार बहुजन समाज पार्टी दोनों ही दलों के समीकरणों को प्रभावित करेगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए यह चुनाव बहुत अहम होंगे क्योंकि वो तीसरी बार कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की उम्मीद कर रही हैं.

विश्लेषक मान रहे हैं कि पिछले तीन दिन से मुंबई में जारी चरमपंथी हमलों का असर भी चुनाव पर पड़ सकता है.

 
 
दिल्ली विधानसभा दिल्ली की राजनीति
70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों पर एक नज़र.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'मुठभेड़ सही, तो जाँच से हिचक क्यों'
12 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
समाजवादी पार्टी चाहती है न्यायिक जाँच
04 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दिल्ली में धमाका: एक की मौत, 18 घायल
27 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दिल्ली की सुरक्षा पर उच्चस्तरीय बैठक
19 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दो 'चरमपंथी' और एक इंस्पेक्टर की मौत
19 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>