BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 06 दिसंबर, 2008 को 12:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कोलकाता में हुई दो गिरफ़्तारियाँ
 
गिरफ़्तार व्यक्ति के पास से कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं
कोलकाता पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जिन पर शक है कि उन्होंने मुंबई में हमला करने वाले चरमपंथियों की मदद की थी.

कोलकाता पुलिस के उपायुक्त जावेद शमीम ने बीबीसी हिंदी से बातचीत इस बात की पुष्टि की कि दो लोगों को 'ग़लत तरीक़े से' सिम कार्ड हासिल करने के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या ये लोग मुंबई के हमलों के संबंध में गिरफ़्तार किए गए हैं तो पुलिस उपायुक्त ने कहा, "इन लोगों को फ़िलहाल धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया गया है लेकिन हो सकता है कि इन्होंने जो सिम कार्ड हासिल किए थे उनमें से कुछ का इस्तेमाल हमलावरों ने किया हो."

उन्होंने कहा, "इन लोगों ने सिम कार्ड सिर्फ़ पैसे के लिए बेचे थे या उनका कोई और मक़सद था यह अभी बता पाना जल्दबाज़ी होगी."

 इन लोगों को फ़िलहाल धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया गया है लेकिन हो सकता है कि इन्होंने जो सिम कार्ड हासिल किए थे उनमें से कुछ का इस्तेमाल हमलावरों ने किया हो
 
जावेद शमीम, पुलिस उपायुक्त

जावेद शमीम ने कहा, "इसकी अभी जाँच होनी है कि इन लोगों का मुंबई के हमलावरों से ताल्लुक है या नहीं, इस काम में बहुत सारी एजेंसियाँ शामिल हैं, मुंबई पुलिस और दूसरे अन्य जांचकर्ता ही ये साबित कर पाएँगे. जहाँ तक कोलकाता पुलिस का सवाल है यह धोखाधड़ी का मामला है."

कोलकाता पुलिस का कहना है कि मुंबई पर हमला करने वाले चरमपंथियों ने जिन फोनों का इस्तेमाल किया था उनमें से शायद "कुछ के सिम कार्ड को शायद कोलकाता में एक्टिवेट किया गया था" इसलिए यह शक पैदा हुआ है.

हमलावर अजमल अमीर अल क़साब के पकड़े जाने के अलावा मुंबई के हमलों से जुड़ी यह पहली गिरफ़्तारी है.

गिरफ़्तार किए गए लोगों के नाम तौसीफ़ रहमान और शेख़ मुख़्तार बताया गया है और उनके पास से कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

कोलकाता पुलिस का कहना है कि तौसीफ़ रहमान ने 40 सिम कार्ड ख़रीदे थे जिनमें से दो कार्डों के बारे में संदेह है कि चरमपंथियों ने उनका इस्तेमाल किया था.

 
 
मुंबई शांति मार्च में ग़ुस्सा
मुंबई में निकले एक शांति मार्च में लोगों ने राजनेताओं पर ग़ुस्सा निकाला.
 
 
वो साठ घंटे
मुंबई में हमलों के बीच गुज़रे साठ घंटों पर बीबीसी संवाददाता का अनुभव.
 
 
मुंबई पुलिस 'डटकर मुक़ाबला किया'
'सालस्कर साहब ने चरमपंथियों से लड़ते हुए अपना जीवन दे दिया...'
 
 
जमाल अलबक्श जमाल कहते हैं...
'...इराक़ में भी इतना डर नहीं लगा जितना मुंबई में लग रहा है.'
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'अचानक कुछ लोग गोलियां चलाने लगे'
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
मुंबई: कई इलाकों में अचानक हुआ हमला
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत में हमलों की व्यापक निंदा
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>