BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 04 दिसंबर, 2008 को 08:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'आतंकवादी हवाई हमलों की योजना'
 
बंगलोर हवाई अड्डा
हवाई अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी गई है
भारत के वायुसेना के प्रमुख ने कहा है कि सरकार को सूचना मिली है कि 'आतंकवादी भारत में 9/11 की तरह हवाई हमलों की योजनाएँ' बना रहे हैं.

वायुसेना प्रमुख फाली होमी मेजर ने गुरुवार को कहा है कि सरकार को ऐसी सूचना मिली है और इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है.

ख़बरें हैं कि इन सूचनाओं के बाद भारत से सभी बड़े हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

इसी तरह की चेतावनी की बात बुधवार को रक्षामंत्री एके एंटनी ने भी कही थी.

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि बुधवार को ही सेना के तीनों कमान के प्रमुखों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी.

सुरक्षा

रक्षामंत्री एके एंटनी ने बैठक में सेना के तीनों प्रमुखों को बताया था कि ऐसी सूचना है कि भारत में चरमपंथी अमरीका में हुए 9/11 की तरह हवाई हमले कर सकते हैं.

समाचार एजेंसियों के अनुसार ख़ुफ़िया तंत्र ने सूचना दी थी कि बाबरी मस्जिद ध्वंस की बरसी पर चरमपंथी भारत में हमला करने के लिए प्रवेश कर सकते हैं.

इस सूचनाओं के बाद दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई हवाई अड्डों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

बुधवार को हुई बैठक में रक्षामंत्री एके एंटनी ने सुरक्षा एजेंसियों और ख़ुफ़िया विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने की भी बात कही थी जिससे कि ख़ुफ़िया सूचनाओं पर कार्रवाई की जा सके.

वे चाहते थे कि सेना तटीय इलाक़ों में और वायुमार्गों पर सतर्कता बढ़ाए जिससे कि किसी भी चरमपंथी हमले को नाकाम किया जा सके.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पाकिस्तान पर है विशेष ज़िम्मेदारी'
03 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'महज़ इस्तीफ़ों से नहीं सुधरेगी छवि'
02 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'यह किसी के लिए भगवान होने जैसा था'
02 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
संघीय जाँच एजेंसी गठित की जाएगी
30 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
लश्कर-ए-तैबा पर घूमती है शक की सुई
28 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>