BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 04 दिसंबर, 2008 को 13:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मुख्यमंत्री पर निर्णय आलाकमान करेगा
 
विलासराव देशमुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल पहले ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं
मुंबई में हुए हमलों के कारण इस्तीफ़ा दे चुके मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के स्थान पर नए मुख्यमंत्री के बारे में फ़ैसला आलाकमान करेगा.

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मुंबई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें प्रणव मुखर्जी और एके एंटनी भी शामिल हुए लेकिन इसमें कोई निर्णय नहीं हो सका.

बैठक के बाद बताया गया कि राज्य में नए मुख्यमंत्री का चयन आलाकमान करेगा यानी फ़ैसला अब दिल्ली में होगा.

देशमुख का इस्तीफ़ा

इससे पहले देशमुख ने गुरुवार को अपना इस्तीफ़ा राजभवन में राज्यापाल एससी जमीर को सौंपा. राज्यपाल ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद संभालने को कहा.

राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंपने के बाद देशमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दो बार राज्य की ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार जताया.

सबसे दुखद

उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हमें लोगों की नाराज़गी का सम्मान करना चाहिए."

मुंबई पर हुए चरमपंथी हमले को अपने कार्यकाल का सबसे दुखद क्षण बताते हुए देशमुख ने कहा, "हम बहुत से लोगों की जान नहीं बचा सके."

हमलों के बाद ताज होटल के दौरे के समय निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अपने साथ ले जाने को देशमुख ने 'एक भूल' बताया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के मुख्यमंत्री बदलने के फ़ैसले से राज्य सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का कोई लेना-देना नहीं है.

मुंबई हमलों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सदस्य और उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफ़े के बाद मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर भी इस्तीफ़े का दबाव था.

इससे पहले इसी मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने इस्तीफ़ा दिया था.

 
 
विलासराव देशमुख देशमुख का इस्तीफ़ा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने इस्तीफ़ा दे दिया है.
 
 
सर मार्क टली क्या भारत जागेगा?
कई साल भारत में बीबीसी के संवाददाता रहे सर मार्क टली का आकलन...
 
 
डॉ प्रशांत मंगेशीकर मौत से सामना...
ताज होटल में फँसे रहे प्रशांत मंगेशीकर का अनुभव रोंगटे खड़े कर देने वाला था.
 
 
हनीफ़ शेख़ कमांडो का हीरो
कमांडो तो बहुत से लोगों के हीरो थे लेकिन उनका हीरो था हनीफ़ शेख़.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
देशमुख के उत्तराधिकारी का फ़ैसला
03 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
आलाकमान फ़ैसला करेगाः देशमुख
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
आरआर पाटिल गए, देशमुख भी जाएँगे?
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
विलासराव देशमुख पर इस्तीफ़े का दबाव
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>