BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 03 दिसंबर, 2008 को 17:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
देशमुख के उत्तराधिकारी का फ़ैसला
 
विलासराव देशमुख
मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को भी जाना पड़ रहा है
महाराष्ट्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के उत्तराधिकारी के बारे में फ़ैसला किया जाएगा.

इसके पहले महाराष्ट्र के प्रभारी एके एंटोनी ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विलासराव देशमुख को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए कहा गया है.

उनका कहना था कि गुरुवार को वो और प्रणव मुखर्जी मुंबई जाएंगे और विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा.

 पार्टी अध्यक्ष ने विलासराव देशमुख का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है और गुरुवार को कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई जाएंगे और नए नेता का चयन किया जाएगा
 
एके एंटनी, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी

मुंबई हमलों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफ़े के बाद मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर भी इस्तीफ़े का दबाव था.

ताज पैलेस में मुठभेड़ खत्म होने के बाद जिस तरह से मुख्यमंत्री देशमुख बॉलीवुड के निर्देशक रामगोपाल वर्मा और अपने पुत्र रीतेश देशमुख को लेकर इन स्थानों पर गए उससे लोग बेहद नाराज़ थे और देशमुख की कड़ी आलोचना हो रही थी.

जनता में आक्रोश

उनके सहयोगी पूर्व गृह मंत्री आआर पाटिल के एक बयान ने आग में घी का काम किया था.

पाटिल ने मुंबई की घटनाओं को लेकर कहा था कि 'बड़े शहरों में छोटी बातें होती रहती हैं'.

ताज होटल, मुंबई
हमलों को लेकर भारतीय जनता में भारी आक्रोश है

ऐसे माहौल के बाद देशमुख का अपनी कुर्सी बचाना मुश्किल माना जा रहा था.

बुधवार को मुंबई धमाकों को लेकर लोग बड़ी संख्या में जमा हुए और उन्होंने राजनीतिज्ञों के ख़िलाफ़ अपने आक्रोश को व्यक्त किया.

माना जा रहा है कि लोगों की नाराज़गी मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल पर भारी पड़ी.

इसके पहले हमलों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का भी इस्तीफ़ा हो चुका है.

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों की 'नैतिक ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए' शिवराज पाटिल ने गृहमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

 
 
सोनिया गाँधी (फ़ाइल फोटो) मुँह तोड़ जवाब देगी
सोनिया गाँधी के अनुसार सरकार 'आतंकवाद' पर मुँह तोड़ जवाब देगी.
 
 
मुंबई लिपस्टिक से ख़फ़ा...
भाजपा नेता नक़वी कहते हैं कि केवल लिपस्टिक वाली महिलाएँ आक्रोश में हैं.
 
 
प्रणव मुखर्जी (फ़ाइल फ़ोटो) शांति प्रक्रिया मुश्किल में
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-पाक संबंधों को आगे बढ़ाना मुश्किल है.
 
 
मुंबई की सड़कें धंधा है पर मंदा है ये!
मुंबई के चरमपंथी हमलों का कारोबार पर भारी असर पड़ सकता है.
 
 
हमले हमले:कब क्या हुआ
मुंबई में बुधवार रात हुए चरमपंथी हमलों के पूरे घटनाक्रम पर सरसरी नज़र.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पाकिस्तान पर है विशेष ज़िम्मेदारी'
03 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'भारत ने कोई पुख़्ता सबूत नहीं दिए'
03 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
चरमपंथी त्रासदी के बाद डर और हताशा
30 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान बिना शर्त सहयोग देगा
29 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>