BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 02 दिसंबर, 2008 को 23:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
केरल के मुख्यमंत्री को मलाल नहीं...
 
संदीप उन्नीकृष्णन
संदीप संदीप उन्नीकृष्णन ने चरमपंथियों के ख़िलाफ़ मोर्चा संभाला था
चरमपंथियों के साथ संघर्ष में मारे गए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार पर केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन की टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है और मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना हो रही है.

खुद मुख्यमंत्री की पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने अच्युतानंदन की टिप्पणी पर खेद जताया है.

लेकिन अच्युतानंदन ने अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया.

मंगलवार को हैदराबाद रवाना होने से पहले मीडिया के ये पूछे जाने पर कि क्या वो अपनी टिप्पणी को लेकर अफ़सोस जताएंगे, मुख्यमंत्री ने इससे साफ़ इनकार कर दिया.

हालांकि राजस्थान से सीपीएम महासचिव प्रकाश करात ने एक बयान जारी कर अच्युतानंदन की टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने मीडिया से बातचीत में कहा था, '' अगर वह मेजर संदीप का घर नहीं होता तो वहाँ कुत्ता भी झांकने नहीं जाता.''

मामला

ग़ौरतलब है कि इसके पहले चरमपंथियों के हाथों जान गँवाने वाले नेशनल सेक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता ने साँत्वना देने गए केरल के मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को अपने घर से बाहर कर दिया था.

युवा मेजर संदीप मुंबई के ताज होटल को चरमपंथियों से मुक्त कराने की कार्रवाई में मारे गए थे.

उनके निधन के दिन मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने कोई शोक संदेश नहीं दिया था.

लेकिन बाद में वो राज्य के गृहमंत्री के साथ मेजर संदीप के पिता के उन्नीकृष्णन को सांत्वना देने बंगलौर स्थित उनके आवास पर पहुँचे.

अपने घर पर नेताओं को देख कर के संदीप उन्नीकृष्णन के पिता गुस्से से भड़क उठे और उन्होंने उन्हें चिल्लाते हुए घर से निकल जाने को कहा.

मेजर संदीप के पिता ने स्पष्ट कर दिया था कि वो नेताओं से नहीं मिलेंगे.

 
 
मेजर संदीप नेताओं पर गुस्सा
मेजर संदीप के पिता का गुस्सा केरल के मुख्यमंत्री पर भड़का.
 
 
मुंबई लिपस्टिक से ख़फ़ा...
भाजपा नेता नक़वी कहते हैं कि केवल लिपस्टिक वाली महिलाएँ आक्रोश में हैं.
 
 
'इसमें कुछ ग़लत नहीं'
रामगोपाल वर्मा और रितेश देशमुख को घुमाने पर मुख्यमंत्री ने सफ़ाई दी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'महज़ इस्तीफ़ों से नहीं सुधरेगी छवि'
02 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'मिट्टी' को नहीं मिल रही मिट्टी
01 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'डर के आगे जीत है...'
02 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाक तत्वों का हाथ है: प्रणव मुखर्जी
28 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दहशत, दर्द और आक्रोश की अभिव्यक्ति
28 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>