BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 27 नवंबर, 2008 को 23:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मनमोहन और सोनिया घायलों से मिले
 
मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी
कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों नेताओं का काफ़िला उन्हीं इलाक़ों से गुज़रा जहाँ बुधवार रात हमला हुआ था
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुंबई के चरमपंथी हमलों में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाक़ात की है.

मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी गुरुवार की शाम एक साथ मुंबई पहुँचे थे.

जबकि लालकृष्ण आडवाणी पहले से ही वहाँ पहुँच चुके थे.

बुधवार की रात एक साथ कई जगह हुए चरमपंथी हमलों में अब तक कम से कम 125 लोगों की मौत हो चुकी है और 327 लोग घायल हुए हैं.

गुरुवार को देर रात तक तीन स्थानों पर चरमपंथी घुसे हुए थे और कई नागरिक वहाँ फँसे हुए थे. सुरक्षा बलों की कार्रवाई चल रही थी.

मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दक्षिण मध्य मुंबई में जेजे अस्पताल का दौरा किया.

वहाँ उन्होंने भर्ती किए गए कोई 50 पुलिसकर्मियों और विदेशी नागरिकों से मुलाक़ात की.

उनके साथ गृहमंत्री शिवराज पाटिल, कृषिमंत्री शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख भी थे.

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुँचे थे.

इन हमलों में कम से कम 125 लोगों की जानें गई हैं और 327 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

मारे गए लोगों में 26 पुलिसकर्मी, नौ विदेशी नागरिक और पाँच चरमपंथी हैं.

 
 
दहली मुंबई हमलों के बाद का मंज़र
हमलों के बाद मुंबई का मंज़र.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हमले देश के लिए चुनौती हैं: आडवाणी
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत में हमलों की व्यापक निंदा
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'इराक़ में भी इतना डर नहीं लगा था'
27 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>