BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 17 नवंबर, 2008 को 12:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
जम्मू-कश्मीर में क़रीब 55 फ़ीसदी मतदान
 
नक्शा
भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में सात चरणों में मतदान होना है
जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान और कड़ाके की सर्दी के बावजूद चुनावों के पहले चरण में क़रीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ है.

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर शर्मा ने श्रीनगर में पत्रकारों को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बांदीपुरा ज़िले के गुरेज़ निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज़्यादा 74 प्रतिशत तक मतदान हुआ.

उन्होंने बताया, "गुरेज़ के बाद मेंढ़र में 65 प्रतिशत, पूँछ में 64 प्रतिशत, सुरनकोट में 58, करगिल में 57, नोब्रा में 55 और लेह में 53 फ़ीसदी मतदान हुआ."

राज्य में सात चरणों में मतदान होने हैं जिसका पहला चरण सोमवार को संपन्न हो गया.

कश्मीर घाटी के बांदीपोरा, सोनावारी और गुरेज़ सेक्टरों में भारी बर्फबारी हुई लेकिन इसके बावजूद लोग वोट देने के लिए बाहर निकले.

घाटी में कुछ अलगाववादी दलों ने चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया था लेकिन इसका कोई ख़ास असर देखने को नहीं मिला.

आचार संहिता का उल्लंघन

इससे पहले मतदान के दौरान पूँछ ज़िले में पाँच अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया और उन्हें तत्काल हटा दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर
विधानसभा क्षेत्र- 87
मतदान की तारीखें
17 नवंबर---- 10 सीटें
23 नवंबर-----6 सीटें
30 नवंबर-----5 सीटें
07दिसंबर------18 सीटें
13दिसंबर-------11 सीटें
16दिसंबर----16 सीटें
24 दिसंबर---21 सीटें
मतगणना---- 28 दिसंबर

पूँछ के उपायुक्त मोहम्मद अफ़ज़ल बट ने बताया कि ये चारों अधिकारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रफ़ीक हुसैन ख़ान के रिश्तेदार के घर में ठहरे हुए थे जो ग़लत है.

बट के अनुसार आचार संहिता की धारा 141 के तहत ये आचार संहिता का उल्लंघन है. इन चारों अधिकारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और इनके स्थान पर नए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चार ज़िलों की 10 सीटों के लिए मतदान हुआ है. ये ज़िले हैं पूँछ, बांदीपुरा, करगिल और लेह.

इन जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और सिर्फ़ पूँछ में ही अर्धसैनिक बलों की 80 कंपनियाँ तैनात की गई थीं.

 
 
मीरवाइज़ और महबूबा कुछ कश्मीरी चेहरे...
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के कुछ प्रमुख नेता..
 
 
जम्मू-कश्मीर: मुद्दे
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में मुख्यधारा के दलों ने क्या वादे किए और मुद्दे उठाए?
 
 
मतदान की तैयारी चुनावी इतिहास...
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में 1947 से अब तक के चुनाव और नतीजे...
 
 
मीरवाइज़ चुनाव बहिष्कार क्यों?
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के चुनावों का बहिष्कार क्यों हो रहा है?
 
 
फ़ारूक़ 'बेरोज़गारी है समस्या..'
नेशनल कॉन्फ़्रेंस का इतिहास और 2008 विधानसभा चुनाव में किए गए वादे..
 
 
मुफ़्ती स्वशासन का नारा...
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का इतिहास और 2008 में 'स्वशासन' का नारा.
 
 
मतदान जम्मू-कश्मीर में मतदान
जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मतदान पर बर्फ़बारी, धमकियों का साया
14 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में चुनाव टालने से इनकार
15 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू-कश्मीर में सात चरणों में चुनाव
19 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
चुनावी साल में कश्मीर पैकेज
25 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
किश्तवाड़ में पांच चरमपंथी मरे
27 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाँच राज्यों में चुनाव घोषित
14 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>