BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 14 नवंबर, 2008 को 11:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
छत्तीसगढ़ में 53 प्रतिशत मतदान
 

 
 
छत्तीसगढ़ के शहरी इलाक़ों में मतदाता दिखे लेकिन ग्रामीण इलाक़ों में उत्साह नहीं था

छत्तीसगढ़ में बस्तर इलाक़े में हिंसा की अनेक घटनाओं के बीच मतदान का पहला दौर शुक्रवार को पूरा हो गया.

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक़ पहले दौर में 53 प्रतिशत मतदान हुआ है.

पहले चरण में कुल 39 सीटों के लिए मतदान हुआ जिसमें कुल 379 उम्मीदवार मैदान में थे. कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

छत्तीसगढ़
विधानसभा क्षेत्र-90
मतदान- 14 नवंबर और 20 नवंबर
मतगणना- 8 दिसंबर

इसके साथ ही मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित पाँच मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे और विपक्ष के नेता महेंद्र कर्मा सहित कुल नौ पूर्व मंत्रियों की सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है.

रमन सिंह के चुनाव क्षेत्र राजनादगाँव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं जगदलपुर में 55 प्रतिशत मतदान की ख़बर है.

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि धमतरी ज़िले में सबसे अधिक 70 मतदान हुआ है.

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक नक्सल प्रभावित बस्तर ज़िले में महज 17 प्रतिशत ही वोट डाले गए और दंतेवाड़ा में 40 प्रतिशत मतदान हुआ है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीजापुर में 21 प्रतिशत ही मतदान हुआ है जबकि पिछली विधानसभा में इस विधानसभा क्षेत्र में 37 प्रतिशत मतदान हुआ था.

मतदान

इससे पहले मतदान के दौरान सवेरे नक्सली विद्रोहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच दस से अधिक हिंसक मुठभेड़ें हुई.

छत्तीसगढ़ में मतदान
मतदान के दौरान वोटिंग मशीनें लूटे जाने की ख़बरें भी मिली

जगदलपुर से मतदान करवाकर लौट रहे चुनाव अधिकारियों के हेलीकॉप्टर पर नक्सलियों ने फ़ायरिंग की.

इससे पहले पुलिस के अनुसार कई जगह नक्सलियों ने मतदान अधिकारियों के दल पर फ़ायरिंग की थी और उन्हें वापस भगा दिया, कई जगहों पर वोटिंग मशीन छीनने की कोशिश हुई.

विधानसभा की शेष 51 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी सहित कई और दूसरे बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फ़ैसला दूसरे चरण में ही होगा.

मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दुर्गम इलाक़ों में मतदान कराया गया.

सुरक्षा कारणों से वोटिंग का काम सुबह जल्दी शुरू किया गया था और दोपहर बाद तीन बजे ही मतदान समाप्त कर दिया गया ताकि अंधेरा होने से पहले सब कुछ निपटा लिया जाए.

 
 
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजनीति
राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कैसे हैं राजनीतिक समीकरण?
 
 
प्रचार मतदाता ख़ामोश है
छत्तीसगढ़ में मतदाता ख़ामोश है. लेकिन इस ख़ामोशी का मतलब क्या है?
 
 
चावल चावल की राजनीति
छत्तीसगढ़ में ग़रीबों को दो रुपए और एक रुपए किलो चावल देने का वायदा है.
 
 
माओवादियों का पोस्टर रणभूमि की तरह बस्तर
माओवादियों की वजह से चुनाव के बीच भी वहाँ युद्ध जैसा माहौल है.
 
 
नक्सली सलवा जुड़ुम पर चुप्पी
छत्तीसगढ़ चुनाव में कांग्रेस ने नक्सलवाद और सलवा जुड़ुम पर चुप्पी साध ली है.
 
 
अजीत जोगी और रमन सिंह कई दिलचस्प मुक़ाबले
छत्तीसगढ़ में कई दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य दाँव पर लगा है.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>