BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 31 अक्तूबर, 2008 को 03:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
असम धमाके: मृतक संख्या 76 पहुँची
 

 
 
असम में धमाके

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जाँच शुरू हो गई है. इस बीच धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है.

फ़ॉरेंसिक विशेषज्ञ मलबे से धमाकों के सूत्र की तलाश में जुटे हैं. उधर शुक्रवार को धमाकों से सबसे अधिक प्रभावित गणेशगुड़ी इलाक़े में उत्तेजित लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद कुछ देर के लिए कर्फ़्यू लगाया गया था.

गुरुवार को इतने बड़े पैमाने पर धमाकों के बाद कई स्थानों पर उत्तेजित जनता ने विरोध-प्रदर्शन किए थे. नाराज़ लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी जिसके बाद प्रशासन ने गुवाहाटी के कई इलाक़ों में कर्फ़्यू लगा दिया था.

पुलिस आयुक्त प्रतीक हाजेला का कहना है कि गणेशगुड़ी में उत्तेजित लोगों को क़ाबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फ़ायरिंग करनी पड़ी है.

गणेशगुड़ी में उत्तेजित लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार आम लोगों की रक्षा करने में विफल रही है.

धमाकों के एक दिन बाद असम में आम लोगों के बीच काफ़ी तनाव व्याप्त है. लोग डरे और सहमे हुए हैं. मृतकों और घायलों के घरों में विलाप है.

कई इलाक़ो से कर्फ़्यू हटा लिया गया है पर लोग अभी भी कम ही बाहर निकल रहे हैं. इन धमाकों ने राज्य को हिलाकर रख दिया है.

गुरुवार को गुवाहाटी सहित राज्य में कुछ अन्य इलाकों में कुछ मिनटों के भीतर ही सिलसिलेवार ढंग से कई धमाके हुए थे. ये धमाके दिन में 11 बजे के आसपास हुए थे.

इन धमाकों में मारे गए लोगों में से 35 तो गुवाहाटी में ही मारे गए हैं जबकि बाकी जगह हुए धमाकों में 30 और लोगों की मौत हो गई है. जो घायल हैं, उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ज़िम्मेदार कौन..?

धमाकों में गुवाहाटी, पश्चिमी शहर कोकराझार और असम के निचले हिस्से के बारपेटा और बोंगाईगाँव इलाकों को निशाना बनाया गया था.

पर धमाकों को लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी चरमपंथी संगठन ने या अलगाववादी गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

गुरुवार को ही राज्य में सक्रिय अलगाववादी संगठन, युनाइटेड लिबरेशन फ़्रंट ऑफ़ असम (अल्फ़ा) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि उनका इन धमाकों से कोई ताल्लुक नहीं है.

पर राज्य की पुलिस और ख़ुफ़िया तंत्र इस दलील से सहमत नहीं हैं. शक की सुई अभी भी अल्फ़ा के इर्द-गिर्द ही धूम रही है.

पुलिस का कहना है कि राज्य में अल्फ़ा के अलावा और कोई ऐसा गुट नहीं है जो इतने बड़े पैमाने पर और इतने सुनियोजित ढंग से धमाके कर सके.

असम में अधिकारियों और खुफ़िया तंत्र की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि इससे पहले भी अल्फ़ा राज्य मे कई हिंसक वारदातें और हमले अंजाम देता रहा है और पिछले मामलों में भी अल्फ़ा ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकारी थी.

ऐसे में अल्फ़ा की ओर से इन हमलों में शामिल न होने की बात के बाद भी उसे इन धमाकों से हटाकर नहीं रखा जा सकता है.

 
 
  धमाके सहमी सी फ़िज़ा
शनिवार को धमाकों के बाद दिल्ली की फ़िज़ा कुछ सहमी सहमी सी है.
 
 
बम धमाके बड़े सिलसिलेवार धमाके
पिछले कुछ समय में भारत में हुए अनेक सिलसिलेवार धमाके.
 
 
धमाकों का सिलसिला
आइए नज़र डालते हैं पिछले दो वर्षों के दौरान पाकिस्तान में हुए धमाकों पर.
 
 
आरोप-प्रत्यारोप का दौर
धमाकों के तुरंत बाद ही राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है.
 
 
महरौली धमाकों के पीड़ित टिफिन से हुआ धमाका
महरौली धमाके के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका टिफिन में हुआ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
असम में पाँच अलगाववादी मारे गए
26 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
असम में स्थिति गंभीर, 47 मरे
07 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
असम में हिंसा, 30 लोगों की मौत
05 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
असम में सात 'चरमपंथी' मारे गए
26 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
असम धमाके में 22 लोग घायल
18 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'नरम' उल्फ़ा बातचीत को तैयार
11 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>