BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 28 अक्तूबर, 2008 को 22:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
माओवादियों के पुनर्स्थापन की योजना
 
माओवादी
माना जा रहा है कि इस क़दम से पूर्व विद्रोही व्यवस्थित जीवन जी पाएंगे
नेपाल में सत्ता में आने के बाद वहाँ की माओवादी सरकार ने विशेष शिविरों में रह रहे पूर्व विद्रोहियों के पुनर्स्थापन की योजना तैयार की है.

दो वर्ष पूर्व तत्तकालीन सरकार और विद्रोहियों के बीच शांति समझौता हुआ था जिसके बाद सशस्त्र आंदोलन चला रहे विद्रोहियों को संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में गठित शिविरों में रखा गया.

सरकारी प्रवक्ता कृष्ण बहादुर महारा ने कहा है कि अब उन्हें स्थायी तौर पर रोज़गार देने के लिए एक पैनल बनाया जा रहा है.

यह पैनल विद्रोहियों को नेपाली सेना समेत अन्य सुरक्षा विभागों में तैनात करने का सुझाव देगा.

नेपाली सेना को राजशाही के नज़दीक माना जाता रहा है और वो पूर्व गुरिल्ला लड़ाकों को सैनिक बनाने से इनकार करती रही है.

हालाँकि अब राजशाही का पूर्ण अंत हो चुका है और बदले हालात में सेना ज़्यादा विरोध करने की स्थिति में नहीं है.

इन गुरिल्ला लड़ाकों के हथियार भी संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में रखे गए हैं. इसके बावजूद समय-समय पर माओवादियों पर आम जनता को परेशान करने के आरोप लगते रहे हैं.

अब माना जा रहा है कि उन्हें नए निज़ाम में पूर्णकालिक रोज़गार उपलब्ध हो जाने से दर-दर ठोकरें नहीं खाना पड़ेगा और वे व्यवस्थित जीवन जी पाएंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पूर्व राजा ज्ञानेंद्र पर गिरी 'बिजली'
23 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नेपाल में विमान दुर्घटना, 18 मारे गए
08 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
राजशाही पर राजनीति का खेल
22 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत के साथ अतुलनीय रिश्ता: प्रचंड
15 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भारत दौरे पर दिल्ली पहुँचे प्रचंड
14 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>