BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 22 अक्तूबर, 2008 को 06:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नैटो के हमले में अफ़ग़ान सैनिक मरे
 
सेना के हेलिकॉप्टर
विदेशी संयुक्त सेना के हमलों में इस साल कई नागरिक मारे जा चुके हैं
अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि नैटो के नेतृत्व वाली सेनाओं के हमले में नौ अफ़ग़ान सैनिकों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह घटना पूर्वी ज़िले ख़ोस्त में उस वक़्त हुई जब नैटो के एक हेलिकॉप्टर ने अफ़ग़ान सेना की एक चौकी पर गोलियाँ बरसाईं.

नैटो के इंटरनेशनल सेक्युरिटी असिस्टेंट फ़ोर्स (आईसैफ़) ने कहा है कि वह इस ख़बर की जाँच कर रही है.

अफ़ग़ानिस्तान में इस साल हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है और आईसैफ़ के हमलों में सैकड़ों अफ़ग़ान नागरिकों की मौत हो चुकी है.

देर रात हुआ हमला

ख़ोस्त के एक अधिकारी लुत्फ़ुल्ला बाबाकारख़ेई ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि एक विदेशी हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को देर रात दोवा मांडा ज़िले में अफ़ग़ान सेना की एक चौकी पर गोलीबारी की.

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेना के मुख्य प्रवक्ता कर्नल ग्रेग जूलियन ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि ऐसी एक घटना हुई है लेकिन उन्होंने घटना का कोई विवरण नहीं दिया.

हालांकि अफ़ग़ानिस्तान में ज़्यादातर मौतें आम नागरिकों की हई है लेकिन विदेशी सैनिकों की ग़लती से वर्ष 2008 में कई अफ़ग़ान सैनिक भी मारे गए हैं.

इसी साल के शुरु में पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त सेना के कथित हमले में 19 नागरिकों की मौत पर बवाल मचा था. इसके बाद अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान सरकार और संयुक्त राष्ट्र ने मिलकर इसकी जाँच शुरु की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'अफ़ग़ानिस्तान में प्रयास अव्यवस्थित'
21 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान ने क़रीब 30 बस यात्रियों को मारा
19 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नैटो के हमले में 'आम नागरिक' मारे गए
16 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हेलमंद में 18 तालेबान लड़ाकों की मौत
15 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
तालेबान से बातचीत की हिमायत
07 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'अफ़ग़ानिस्तान में सेना की जीत नहीं'
05 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
एक अफ़ग़ान गवर्नर हमले में मारे गए
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>