|
नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, एक की मौत
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में सेना का कहना है कि पहाड़ी ज़िले राजौरी की एक सीमा चौकी पर बुधवार की रात को हुई गोलाबारी में
एक भारतीय जवान मारा गया है.
भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान स्थित घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा के उस पार से गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना का जवान मारा गया. ग़ौरतलब है कि भारत सरकार लगातार ये आरोप लगाती आई है कि पाकिस्तान की शह पर भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ होती है. पाकिस्तान इसका खंडन करता आया है और कहता है कि वह कश्मीरी चरमपंथियों को केवल नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देता है. जवाबी कार्रवाई मारे गए जवान II-सिख लाइट इन्फैंट्री से था. सेना का कहना है कि भारत की तरफ़ से भी जवाबी फ़ायरिंग की गई.
इस फ़ायरिंग पर सेना के अधिकारियों का कहना है, "ऐसा लगता है कि ये फ़ायरिंग घुसपैठियों के समूह ने की थी, जो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से भारत प्रशासित कश्मीर में दाख़िल होना चाहते थे." भारतीय सेना ने संभावना जताई है कि जवाबी फ़ायरिंग के बाद घुसपैठियों को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में वापस जाना पड़ा. सेना ने इलाक़े में विस्तृत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. भारत सरकार के अनुसार 'जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की घटनाएँ बढ़ रही हैं और पिछले एक पखवाड़े में घुपैठ की ये पाँचवी घटना है.' हाल ही में जम्मू से 30 किलोमीटर पश्चिम में सीमा पर भीषण फ़ायरिंग हुई थी और उस समय भारतीय सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दावा किया था कि ऐसा दस कथित चरमपंथियों के लिए रास्ता बनाने के लिए किया गया था. |
इससे जुड़ी ख़बरें
'सीमा पर घुसपैठ की फिर कोशिश'03 अक्तूबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू के पास सीमा पर भारी गोलीबारी27 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू में मुठभेड़ ख़त्म, तीनों चरमपंथी मरे27 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
तीन बंधक और तीनों चरमपंथी मारे गए27 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
कश्मीर में मुठभेड़ में कर्नल की मौत22 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||