BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 सितंबर, 2008 को 06:51 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
धमाके में मरने वालों की संख्या दो हुई
 
धमाके की जाँच
तीन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है
राजधानी दिल्ली के महरौली इलाक़े में शनिवार को हुई बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गई है. एक घायल बुज़ुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

शनिवार दोपहर लगभग सवा दो बजे हुए इस धमाके में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे.

घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया.

एम्स के अधीक्षक जॉन बेरा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति ने शनिवार रात दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष है. तीन घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

यह धमाका दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके के व्यस्त चौराहों में से एक, अंधेरिया मोड़ से लगे वार्ड नंबर आठ में हुआ. उस वक्त बाज़ार में चहल-पहल थी.

जिस जगह यह धमाका हुआ है वहाँ दोनों ओर दुकानें हैं और इनके ऊपर लोगों के घर हैं. धमाके की गूँज आसपास के एक किलोमीटर के क्षेत्र में सुनी गई.

 
 
महरौली धमाकों के पीड़ित टिफिन से हुआ धमाका
महरौली धमाके के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका टिफिन में हुआ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दिल्ली में धमाका: एक की मौत, 18 घायल
27 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दिल्ली में पाँच धमाके, 20 की मौत
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
एक वो शनिवार... और एक यह
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पिछले सिलसिलेवार धमाके
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>