BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 26 सितंबर, 2008 को 09:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नानावती रिपोर्ट पर रोक लगाने से इनकार
 
सुप्रीम कोर्ट
इस मामले पर सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड पर आई नानावती रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

एक ग़ैर सरकारी संगठन सिटिज़न फ़ॉर जस्टिस एंड पीस ने एक याचिका दायर करके नानावती रिपोर्ट पर रोक लगाने की मांग की थी.

मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अगुआई वाली खंडपीठ ने गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तारीख़ तय की है.

लेकिन खंडपीठ ने नानावती आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर रोक लगाने से मना कर दिया.

गोधरा के निकट साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग और उसके बाद राज्य में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की जाँच कर रहे नानावती आयोग की रिपोर्ट का पहला हिस्सा गुरुवार को गुजरात विधानसभा में पेश किया गया था.

नानावती आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग दुर्घटना नहीं बल्कि पूर्व नियोजित साज़िश थी.

याचिका

इसके पहले केंद्र की यूपीए सरकार ने साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग की जाँच के लिए यूसी बैनर्जी समिति का गठन किया था और समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि आग साज़िश नहीं थी बल्कि दुर्घटना थी.

27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में आग लगी थी

बाद में गुजरात हाई कोर्ट ने बैनर्जी समिति की रिपोर्ट पर रोक लगा दी थी.

ग़ैर सरकारी संगठन सिटिज़न फ़ॉर जस्टिस एंड पीस ने अपनी याचिका में बैनर्जी समिति की रिपोर्ट पर रोक लगाने का हवाला देते हुए कहा था कि इसी आधार पर नानावती रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर भी रोक लगा देनी चाहिए.

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया. नानावती आयोग ने साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग को साज़िश तो बताया ही साथ ही ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार या किसी भी पुलिस अधिकारी ने गोधरा कांड में किसी तरह की भूमिका नहीं निभाई है.

27 फरवरी 2002 को गोधरा के निकट साबरमती एक्सप्रेस में आग लग गई थी, जिसमें 59 लोग मारे गए थे. लेकिन इसके बाद गुजरात सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया था जिसमें एक हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए थे. जिनमें ज़्यादातर मुसलमान थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
रिपोर्ट पर भाजपा और कांग्रेस में ठनी
25 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'गोधरा कांड हादसा नहीं साज़िश थी'
25 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
नानावती आयोग ने जाँच रिपोर्ट सौंपी
18 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
गुजरात दंगों की नए सिरे से जाँच होगी
25 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
गुजरात दंगे: आठ को उम्रक़ैद
30 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
गुजरातः चुनावों से पहले दंगों की ख़बर
26 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>