BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 25 सितंबर, 2008 को 09:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उड़ीसा में ताज़ा हिंसा, गिरजाघर पर हमला
 

 
 
उड़ीसा
उड़ीसा संप्रदायिक तौर पर संवेदनशील है और यहाँ ईसाइयों पर पहले भी हमले होते रहे हैं
उड़ीसा का कंधमाल ज़िला एक बार फिर हिंसा की चपेट में है. बुधवार की रात उग्र भीड़ ने ज़िले में कम से कम 40 घरों और एक गिरजाघर पर हमला किया.

कंधमाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीन कुमार ने बीबीसी को बताया कि ये ताज़ा हमले कंधमाल ज़िले के टिकाबाली और दरिंगबाड़ी में हुए हैं.

बुधवार दिन में भी शंकाराखोल इलाक़े में कम से कम 20 घरों और तीन गिरजाघरों पर भी हमले किए गए थे.

ताज़ा हमलो का ये दौर उस समय शुरू हुआ जब मंगलवार को ज़िले के रैकिया में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

हिंसा

मंगलवार को प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में कुल 35 लोग घायल हुए थे जिसमें 25 पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

कंधमाल ज़िले में ताज़ा हमलो की चपेट में आए इलाक़े की ओर जाने वाली सड़कों को दंगाइयों ने जाम कर रखा है जिससे सुरक्षा वलों को वहाँ जाने में परेशानी हो रही है.

मंगलवार को उड़ीसा रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने कुछ सड़को को ख़ाली कराया था लेकिन रात में इन सड़को को एक बार फिर से जाम कर दिया गया है. इससे सुरक्षा बलों को वहाँ जाने में मुश्किल हो रही है.

उड़ीसा संप्रदायिक तौर पर संवेदनशील प्रदेश है और यहाँ ईसाइयों पर पहले भी हमले होते रहे हैं.

22 जनवरी 1999 को ऑस्ट्रेलियाई ईसाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों के आग में झुलसे हुए शव क्योंझर के मनोहपुर गाँव में उनकी जीप में पाए गए थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पुलिस गोलीबारी में एक की मौत
24 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
उड़ीसा-कर्नाटक पर सख़्त निर्देश जारी
19 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
उड़ीसा में पुलिस थाने पर हमला
16 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दंगाइयों पर फ़ायरिंग में दो की मौत
14 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
धर्मांतरण के सवाल पर जारी है रस्साकशी
01 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हिंसा प्रभावितों को सहायता की पेशकश
01 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>