BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 22 सितंबर, 2008 को 17:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सीमापार कारोबार पर सहमति
 
भारत-पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा से कारोबार शुरू होने की उम्मीद है
भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रण रेखा के दोनों ओर सड़क मार्ग से कारोबार करने पर सहमति हो गई है.

इस संबंध में दिल्ली में सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई.

सहमति के अनुसार नियंत्रण रेखा से कारोबार भारत प्रशासित श्रीनगर और पाकिस्तान प्रशासित मुज़फ़्फ़राबाद और इसी तरह पुंछ और रावलकोट के रास्ते से होगा.

ख़बरों के अनुसार बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा शुल्क और सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर विचार किया.

 औपचारिकताओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.
 
एजाज़ अहमद चौधरी, पाकिस्तान के अतिरिक्त सचिव

साथ ही उन उत्पादों भी चर्चा हुई जिनका कारोबार होना है.

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव टीसीए राघवन और पाकिस्तानी दल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एजाज़ अहमद चौधरी ने किया.

एजाज़ अहमद चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि औपचारिकताओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.

माना जा रहा है कि इस बारे में अंतिम फ़ैसला दोनों देशों का राजनीतिक नेतृत्व करेगा.

ख़बरें हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी की न्यूयॉर्क में मुलाक़ात हो सकती है जिसमें इस बारे में फ़ैसला लिया जाएगा.

 
 
कश्मीरी महिला 'जम्मू से व्यापार नहीं'
कश्मीरी व्यापारियों ने जम्मू से व्यापार न करने का फ़ैसला किया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'चार साल में रिश्ते ऐसे कभी नहीं थे'
01 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान को जल्द बातचीत की उम्मीद
27 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
जो बीत चुका, उसे पीछे छोड़ें: मनमोहन
05 मार्च, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>