BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 16 सितंबर, 2008 को 03:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उड़ीसा में पुलिस थाने पर हमला
 
पिछले दिनों हुई आगज़नी
पिछले दिनों उड़ीसा में ईसाइयों के ख़िलाफ़ भारी हिंसा हुई थी
उड़ीसा के कंधमाल ज़िले में एक पुलिस थाने पर सोमवार को देर रात भीड़ ने हमला कर दिया है. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ ने थाने पर गोलियाँ भी चलाईं और फिर आग लगा दी.

कुछ पुलिसकर्मी लापता बताए गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि उन्हें भीड़ अगुवा करके अपने साथ ले गई होगी.

अभी यह पता नहीं चल सका है कि भीड़ में कौन लोग थे और उनका मक़सद क्या था.

पिछले महीने उड़ीसा में विश्व हिंदू परिषद के एक नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार समर्थकों की हत्या के बाद भड़की गई थी.

इसके बाद ईसाई मिशनरियों और ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

बहुत से चर्च और सैकड़ों लोगों के घर जला दिए गए थे.

हिंदुओं और ईसाइयों के बीच भड़की हिंसा में 18 लोग मारे गए थे और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया हुई थी.

हमला

स्थानीय पत्रकार संदीप साहू का कहना है कि घटना सोमवार रात क़रीब साढ़ ग्यारह बजे की है.

कंधमाल ज़िले के गोछापड़ा थाने पर कोई डेढ़-दो सौ लोगों की एक भीड़ ने हमला कर दिया.

उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक गोपाल नंदा का कहना है कि भीड़ ने थाने पर गोलियाँ दागीं और फिर थाने में आग लगा दी. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई.

डीआईजी दक्षिण रेंज आरपी कोचे का कहना है कि थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी लापता हैं और हो सकता है कि भीड़ उन्हें अगुवा करके अपने साथ ले गई हो.

बताया गया है कि वहाँ बहुत तनाव है. ज़िलाधीश और पुलिस अक्षीक्षक को वहाँ भेजा गया है लेकिन उनका वहाँ पहूँचना संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि रास्ते पर पेड़ काटकर गिरा दिए गए हैं जिससे रास्ता बंद हो गया है.

अभी पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि इस भीड़ में कौन लोग होंगे लेकिन माना जा रहा है कि इसका संबंध शनिवार की पुलिस कार्रवाई से हो सकता है.

शनिवार को कंधमाल ज़िसे के ही कुर्तभगढ़ में पुलिस ने हिंदू कार्यकर्ताओं की एक उग्र भीड़ के ख़िलाफ़ कार्रवाई की थी जिसमें चार आदिवासियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.

इस कार्रवाई से आदिवासी बहुत नाराज़ है और अब लोगों का गुस्सा किसी संप्रदाय की बजाय पुलिस पर ज़्यादा है.

 
 
उड़ीसा में हिंसा (फ़ाइल फ़ोटो) धर्म की लड़ाई या...
उड़ीसा में जारी हिंसा धर्म की लडा़ई है या कुछ और? एक विवेचना.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दंगाइयों पर फ़ायरिंग में दो की मौत
14 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>