BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दिल्ली बम धमाकों की जाँच में तेज़ी
 
बम धमाके
पुलिस का दावा है कि धमाकों के सिलसिले में उसे अहम सुराग हाथ लगे हैं

दिल्ली पुलिस ने बम धमाकों की जाँच में तेज़ी का दावा किया है. उसका कहना है कि दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बारे में पुख़्ता जानकारी हाथ लगी है.

लेकिन बम धमाकों के बाद दहशत का माहौल जारी है.

सोमवार को एक सूचना के आधार पर दिल्ली के कनॉट प्लेस की एक इमारत दिल्ली हाउस को खाली करा लिया गया और उसकी पुलिस ने उसकी गहन जाँच पड़ताल की लेकिन वहाँ से कुछ हासिल नहीं हुआ.

कनॉट प्लेस की ये इमारत उस स्थान के पास ही है जहाँ शनिवार को विस्फोट हुए थे.

पुलिस का कहना है कि किसी ने फ़ोन कर झूठी सूचना दी थी.

इसके पहले रविवार को दिल्ली पुलिस की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी जिसमें सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई.

इसके बाद दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि पुलिस के पास उन लोगों के ख़िलाफ़ 'पुख़्ता सबूत' हैं जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है. लेकिन इन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि संदिग्ध लोगों के स्केच बनाने का काम चल रहा है और जल्दी ही ये स्केच जारी किए जाएँगे.

पुलिस ने उन दो कूड़ा बीनने वालों को पचास पचास हज़ार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है जिन्होंने रीगल सिनेमा और इंडिया गेट पर बम की पहचान कर कई लोगों जान बचाई.

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम छह से सात बजे के बीच अलग-अलग स्थानों पर हुए पाँच बम धमाकों में अब तक 21 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 97 घायल हैं. इसके अलावा चार बम निष्क्रिय भी किए गए थे.

सुरक्षा कड़ी

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की हिदायत दी है.

दिल्ली बम धमाका
सिलसिलेवार धमाकों में 21 लोग मारे गए थे

गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने धमाकों की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सज़ा देने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों से मज़बूती से निपटेगी और सुरक्षा एजेंसियां जल्द इन घटनाओं के तह में जाएगी और दोषियों को सज़ा दी जाएगी.

गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि शनिवार को भीड़ भरे बाजारों में धमाके ये दर्शाते हैं कि हमला करनेवालों की मंशा ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को हताहत करने की थी.

उनका कहना था कि राष्ट्र विरोधी तत्व शांति में बाधा पहुँचाने और देश के विभिन्न भागों में लोगों के बीच दहशत फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

शनिवार की शाम ये धमाके कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क और बाराखंभा रोड, गफ़्फ़ार मार्केट और ग्रेटर कैलाश-1 में हुए.

इसके अलावा तीन स्थानों- सेंट्रल पार्क, रीगल सिनेमा और इंडिया गेट पर बम निष्क्रिय किए गए.

दिल्ली में भारतीय समयानुसार लगभग साढ़े छह बजे सबसे पहले करोल बाग- ग़फ़्फ़ार मार्केट इलाक़े में धमाके की ख़बर आई. इसके बाद ग्रेटर कैलाश-1, कनॉट प्लेस के बाराखंभा रोड और सेंट्रल पार्क इलाक़ों में धमाके हुए.

 
 
प्रकाश सिंह 'माहौल बदलना होगा'
प्रकाश सिंह मानते हैं कि सरकार को दिखाना होगा कि वह कुछ करना चाहती है.
 
 
ग्रेटर कैलाश में धमाके ग्रेटर कैलाश में धमाके
ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 के एम ब्लॉक का मंज़र बता रहे हैं चश्मदीद जय कुमार...
 
 
विस्फोट के बाद का एक दृश्य 'कई लोग नीचे पड़े थे'
बीबीसी संवाददाताओं ने घटनास्थल पर जाकर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से बात की.
 
 
घायल अस्पतालों में घायल
दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों का मंज़र.
 
 
धमाके धमाकों की तस्वीरें
दिल्ली में हुए धमाकों की तस्वीरें.
 
 
बड़े सिलसिलेवार धमाके
पिछले कुछ समय में भारत में हुए अनेक सिलसिलेवार धमाके.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अहम सुराग़ हासिल करने का दावा
14 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
दिल्ली में पाँच धमाके, 20 की मौत
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'धुँए के बीच लोगों को नीचे पड़े देखा'
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाँव देखा तो हड्डियाँ बाहर नज़र आई
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पिछले सिलसिलेवार धमाके
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हमले अमानवीय कृत्य हैं: पाकिस्तान
13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भाजपा ने केंद्र पर निशाना साधा
13 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>