|
घायलों से मिले मनमोहन सिंह
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
दिल्ली धमाकों के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अस्पताल जाकर घायल लोगों से मुलाक़ात की है. शनिवार की शाम हुए धमाकों
में 21 लोगों की मौत हो गई थी.
रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए और घायलों का हालचाल पूछा. केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने शनिवार को ही उन अस्पतालों का दौरा किया था. जहाँ बड़ी संख्या में घायलों को इलाज चल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी घायलों से मुलाक़ात की. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को हुए दिल्ली धमाकों की कड़ी आलोचना की थी. अपील उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील भी की थी. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क़रीब 10 मिनट रहे और घायलों से परिजनों से भी बातचीत की.
उन्होंने घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की. प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थी. शनिवार को राजधानी दिल्ली में कई जगह धमाके हुए थे. इन सिलसिलेवार धमाकों में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज़्यादा घायल हो गए थे. इसी साल जुलाई में बंगलौर और अहमदाबाद में भी सिलसिलेवार धमाके हुए थे. जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे. |
इससे जुड़ी ख़बरें
दिल्ली में पाँच धमाके, 20 की मौत13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'धुँए के बीच लोगों को नीचे पड़े देखा'13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाँव देखा तो हड्डियाँ बाहर नज़र आई13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पिछले सिलसिलेवार धमाके13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हमले अमानवीय कृत्य हैं: पाकिस्तान13 सितंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
भाजपा ने केंद्र पर निशाना साधा13 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||