BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 03 सितंबर, 2008 को 10:17 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
यूसुफ़ गिलानी के काफ़िले पर हमला
 
युसुफ़ रज़ा गिलानी की कार
गिलानी की कार बुलेटप्रूफ़ थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ
पाकिस्तान में अधिकारियों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के काफ़िले पर हमला हुआ है और उनकी गाड़ी पर दो गोलियाँ लगी हैं.

अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कार पर दो गोलियाँ दागीं.

पाकिस्तानी टेलीविज़न के मुताबिक गिलानी की कार बूलेट प्रूफ़ थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ.

 मैं इस ख़बर की पुष्टि कर सकता हूँ कि चकलाला हवाई हड्डे से जब प्रधानमंत्री अपने काफ़िले के साथ वापस आ रहे थे तब उन पर हमला किया गया
 
ज़ाहिद बशीर, गिलानी के प्रेस सचिव

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री कार में थे या नहीं, इस बारे में दो परस्पर विरोधी बातें सामने आ रही हैं, प्रधानमंत्री के प्रवक्ता का कहना है कि वे गाड़ी में थे जबकि गृह मंत्रालय का कहना है कि गाड़ी उन्हें लाने के लिए जा रही थी.

प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव ज़ाहिद बशीर ने बीबीसी को बताया, "मैं इस ख़बर की पुष्टि कर सकता हूँ कि चकलाला हवाई अड्डे से जब प्रधानमंत्री अपने काफ़िले के साथ वापस आ रहे थे तब उन पर हमला किया गया."

टेलीविज़न पर दिखाई जा रही तस्वीरों के मुताबिक गोलियाँ ड्राइवर की सीट के सामने कार की खिड़की पर लगी.

अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के काफ़िले में एक अन्य कार पर भी फ़ायरिंग की गई.

इस हमले में किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है.

सुरक्षा में चूक

बीबीसी के इस्लामाबाद संवाददाता सैयद शोएब हसन का कहना है यह हमला सुरक्षा में भारी कमी को दर्शाता है.

ज़ाहिद बशीर के मुताबिक़, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आसिफ़ अली ज़रदारी की एक सभा में हिस्सा लेने के लिए गिलानी लाहौर गए थे जहाँ से वे वापस लौट रहे थे.

शनिवार को पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गिलानी का पहला दिन कामयाब रहा
29 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
आत्मघाती हमले में 70 लोगों की मौत
21 अगस्त, 2008 | भारत और पड़ोस
कराची में धमाकों का आँखों देखा हाल
19 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर सुपुर्द-ए-ख़ाक
28 दिसंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>