BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 02 सितंबर, 2008 को 16:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तानी महिलाओं के शव निकाले गए
 
हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन
इन हत्याओं के विरोध में पाकिस्तान में प्रदर्शन हुए हैं
पाकिस्तान में पुलिस ने ब्लूचिस्तान में उन दो महिलाओं के शव निकाले हैं जिन्हें कथित तौर पर ज़िंदा दफ़ना दिया गया था.

पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ़्तार भी किया है जिसमें महिलाओं के रिश्तेदार भी शामिल है.

ऐसी ख़बर थी इन महिलाओं को ख़ानदान की आन के नाम पर मार दिया गया था.

पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय कबायली मर्द इन महिलाओं का उठा ले गए थे क्योंकि वे अपने रिश्तेदार की मर्ज़ी के बिना शादी करना चाहती थीं.

उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई और जब उनकी सांसे चल रहीं थीं, उसी दौरान उन्हें दफ़न कर दिया गया.

पिछले सप्ताह एक पाकिस्तानी सांसद इसरार उल्ला ज़ेहरी ने इन हत्याओं का पक्ष लिया था और ये कह कर हंगामा खड़ा कर दिया था कि ऐसी हत्याएँ बलूचिस्तान की कबायली परंपरा का हिस्सा हैं.

सोमवार को इसके विरोध में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी की संसद के बाहर प्रदर्शन किया.

वे इन हत्याओं के ख़िलाफ़ और इनका समर्थन करनेवाले सांसद के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे.

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऐसे मामलों की जाँच में ढिलाई बरती जाती है और अभियुक्त बेदाग छूट जाते हैं.

 
 
महिला आधी-अधूरी दुनिया...
आबादी का आधा हिस्सा महिलाएँ अब भी कई मायनों में अधूरी क्यों हैं?
 
 
पाकिस्तानी महिला मर्ज़ी से शादी को मंज़ूरी
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद महिलाएँ मर्ज़ी से शादी कर पाएँगी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
न ख़त्म होने वाला एक सिलसिला...
07 दिसंबर, 2004 | भारत और पड़ोस
बलात्कार मुक़दमों के लिए महिला जज
04 अगस्त, 2006 | भारत और पड़ोस
तेज़ाब हमलों के ख़िलाफ़ अभियान
04 फ़रवरी, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>