BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 11 अगस्त, 2008 को 14:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'सौ से ज़्यादा तमिल विद्रोही मारे गए'
 
श्रीलंका
श्रीलंका की सेना उत्तर में कार्रवाई कर रही है
श्रीलंका के सैनिक अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के उत्तरी हिस्से में चल रही लड़ाई में 100 से ज़्यादा तमिल विद्रोही मारे गए हैं.

सैनिक अधिकारियों के मुताबिक़ संघर्ष में सात सैनिक भी मारे गए हैं. सैनिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नन्याकारा ने बताया कि सेना ने चार मोर्चों पर एलटीटीई विद्रोहियों को खदेड़ दिया है.

उनके मुताबिक़ सेना एलटीटीई के नियंत्रण वाले इलाक़े में आगे बढ़ती जा रही है. अभी तक सैनिक अधिकारियों के दावे पर एलटीटीई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

हालाँकि एलटीटीई ने इतना ज़रूर कहा है कि वायु सेना की कार्रवाई में दो आम नागरिक मारे गए हैं.

पलायन

बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में जारी लड़ाई के कारण हज़ारों नागरिक इलाक़े से पलायन कर रहे हैं.

सैनिक प्रवक्ता उदय नन्याकारा ने कहा, "सिर्फ़ रविवार को हुए संघर्ष के दौरान 60 तमिल विद्रोही मारे गए हैं और 28 अन्य घायल हुए हैं. इस लड़ाई में तीन सैनिक भी मारे गए हैं जबकि 12 घायल हुए हैं."

पिछले दिनों एलटीटीई और सरकारी सेना के बीच लड़ाई उस समय शुरू हुई जब सैनिकों ने यह दावा किया कि वे उत्तरी वन्नी इलाक़े में घुस गए हैं जहाँ एलटीटीई के नियंत्रण वाला किलिनोची शहर भी है.

सेना का ये भी कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को लड़ाई के दौरान 55 तमिल विद्रोही मारे गए थे. जबकि चार सैनिकों की भी मौत हो गई.

जानकारों का कहना है कि ताज़ा लड़ाई में सरकारी सेना का पलड़ा भारी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सेना का दावा: 24 तमिल विद्रोही मारे गए
31 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
बस पर गोलीबारी में चार की मौत
11 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में बम विस्फोट, 20 मरे
06 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
श्रीलंका में धमाका, सात की मौत
26 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>