BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 31 जुलाई, 2008 को 15:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बातचीत से मुद्दे सुलझाएँगे भारत-पाक
 
प्रणव मुखर्जी और शाह महमूद क़ुरैशी
सार्क सम्मेलन से पहले मिले विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सार्क सम्मेलन के दौरान आपस में बातचीत करके कई मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

श्रीलंका में सार्क शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात हुई.

भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाक़ात के बाद शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्री सीमा पर हुई गोलीबारी और भारतीय ठिकानों पर हुए बम हमलों के बाद रिश्तों में आए तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे.

उन्होंने कहा, "मैं और भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी इस बात पर सहमत थे कि दोनों प्रधानमंत्री आपसी रिश्तों के बारे में एक व्यापक बयान देंगे."

अविश्वास

शाह महमूद क़ुरैशी ने यह भी स्वीकार किया कि प्रणव मुखर्जी के साथ बातचीत के बाद कई मुद्दों पर अविश्वास कम हुआ है.

 मैं और भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी इस बात पर सहमत थे कि दोनों प्रधानमंत्री आपसी रिश्तों के बारे में एक व्यापक बयान देंगे
 
शाह महमूद क़ुरैशी

क़ुरैशी ने कहा, "प्रेशर कूकर में से काफ़ी भाप निकल गई है. अब जो डिश हम बनाने जा रहे हैं वह इस क्षेत्र की भलाई के लिए होगी."

दूसरी ओर इस मुलक़ात के बाद भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी काफ़ी संभलकर बोल रहे थे. उन्होंने अलग से पत्रकारों को बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों, शांति वार्ता और हाल की घटनाओं पर चर्चा की.

हालाँकि उन्होंने इस बारे में ज़्यादा विस्तार से कुछ बताने से इनकार कर दिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सार्क सम्मेलन: कूटनीति चरम पर
31 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
सेना का दावा: 24 तमिल विद्रोही मारे गए
31 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
जम्मू में प्रदर्शन और तेज़ होंगे
31 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
'फिर हुआ युद्धविराम का उल्लंघन'
30 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
नियंत्रण रेखा पर रात भर गोलीबारी
28 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
'पाकिस्तान हमारा सहयोगी है'
28 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>