BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 28 जुलाई, 2008 को 15:33 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
धमाकों पर भाजपा और कांग्रेस में ठनी
 
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं
बंगलौर और अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ठन गई है.

भाजपा ने कहा है कि बंगलौर और अहमदाबाद में हुए धमाके विश्वास मत के लिए सांसदों को पैसे दिए जाने के आरोपों से ध्यान हटाने की साज़िश हैं.

दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पर कड़ा ऐतराज़ जताया है और कहा है कि पार्टी इस पर क़ानूनी कार्रवाई करेगी.

भाजपा ने यह दावा किया है कि दोनों भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में हुए धमाकों के कारण वे ये मानने पर मजबूर हुए हैं कि जो दिख रहा है उससे हटकर कुछ बात है.

 दो दिनों में दो बीजेपी शासित राज्यों में धमाके और वो भी लोकसभा में सरकार के विश्वास मत जीतने के सिर्फ़ चार दिन बाद- इसका कुछ तो मतलब है. मैं जो कह रही हूँ वह परिस्थितिजन्य प्रमाण से साबित भी होता है
 
सुषमा स्वराज

नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "विश्वास मत के लिए पैसे दिए जाने के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए धमाके किए गए हैं."

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लोकसभा में विश्वास मत जीतने के कुछ ही दिन बाद ये धमाके हुए हैं. सुषमा स्वराज ने कहा, "ये बयान ऐसे ही नहीं हैं. मैं जो कह रही हूँ, उस पर क़ायम हूँ."

'बयान का मतलब'

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उनका इशारा केंद्र की ओर है और वे यह आरोप लगा रही हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार की इन धमाकों में कोई भूमिका है, तो सुषमा स्वराज ने कहा, "मैं जो चाहती थी, वो मैंने कह दिया है. अब ये आप पर है कि आप बाक़ी चीज़ों का क्या मतलब निकालते हैं."

अहमदाबाद में हुए धमाकों में 49 लोग मारे गए

सुषमा स्वराज ने यह भी आरोप लगाया कि धमाके मुस्लिम वोट हासिल करने की कोशिश थे क्योंकि अमरीका समर्थक नीति के कारण मुस्लिम मत बँट गए थे.

उन्होंने दावा किया कि धमाके और धमाकों की जगह ऐसे प्रमाण हैं, जो उनके आरोपों का समर्थन करते हैं.

उन्होंने कहा, "दो दिनों में दो भाजपा शासित राज्यों में धमाके और वो भी लोकसभा में सरकार के विश्वास मत जीतने के सिर्फ़ चार दिन बाद- इसका कुछ तो मतलब है. मैं जो कह रही हूँ वह परिस्थितिजन्य प्रमाण से साबित भी होता है."

सुषमा स्वराज ने कहा कि पोटा जैसे आतंकवाद निरोधक क़ानून के न रहने के कारण ही देश में आतंकवादी गतिविधियाँ बढ़ी हैं.

कांग्रेस नाराज़

दूसरी ओर कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के आरोपों पर क़ानूनी कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है

उन्होंने कहा, "सुषमा स्वराज कैसे इतना ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान दे सकती हैं. कांग्रेस इस पर क़ानूनी कार्रवाई करेगी."

कांग्रेस की मीडिया सेल के प्रभारी वीरप्पा मोइली ने भी भाजपा के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज कांग्रेस के ख़िलाफ़ ज़हर उगल रही हैं.

वीरप्पा मोइली ने कहा, "भाजपा विश्वास मत हारने के बाद धर्म भूल गई है. वे आतंकवादी हमलों को विश्वास मत की हार से जोड़ रहे हैं. यह मामला राजनीति और धर्म से ऊपर है. अगर ज़रूरत हुई तो हम इस मामले को अदालत में भी ले जाएँगे."

 
 
पेपर सत्तर मिनट, सत्रह धमाके
कुछ अख़बारों के मुताबिक धमाकों की ज़िम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली है.
 
 
सुरक्षा जाँच भारत में हाई अलर्ट
अहमदाबाद धमाकों के बाद हाई अलर्ट
 
 
रोते-बिलखते परिजन मौत का मंज़र
अहमदाबाद धमाकों में 38 लोग मारे गए. ये संख्या और बढ़ सकती है.
 
 
आरोप-प्रत्यारोप का दौर
धमाकों के तुरंत बाद ही राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है.
 
 
अहमदाबादः अस्पताल में धमाके के बाद अस्पताल भी निशाना
अहमदाबाद का सिविल अस्पताल भी निशाना बना.
 
 
अजमेर धमाका पाँच साल में बड़े धमाके
पिछले पाँच साल में भारत में कई बड़े धमाके हुए हैं. इन धमाकों का ब्यौरा.
 
 
घायल मासूम धमाकों की तस्वीरें
अहमदाबाद में हुए धमाकों की ताज़ा तस्वीरें.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
धमाकों के सिलसिले में एक गिरफ़्तार
28 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
'जनता को विचलित करने की कोशिश'
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
धमाकों के बाद आरोप-प्रत्यारोप शुरू
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
दहला देने वाले सच के साक्षी
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>