BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 26 जुलाई, 2008 को 16:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाँच साल में भारत के बड़े धमाके
 
बंगलौर धमाका
बंगलौर धमाके में दो लोगों की मौत हो गई
भारत में पिछले पाँच वर्षों के दौरान कई धमाके हुए हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है.

धमाके में कभी मंदिर तो कभी मस्जिद को निशाना बनाया गया. पिछले साल तो अजमेर की मशहूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की दरगाह पर भी धमाका हुआ.

इन धमाकों का ब्यौरा....

13 मार्च 2003: मुंबई में एक ट्रेन में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई.

25 अगस्त 2003: मुंबई में एक के एक दो कार बम धमाकों में 60 लोगों की मौत हो गई.

15 अगस्त 2003: असम में हुए धमाके में 18 लोग मारे गए जिनमें ज़्यादातर स्कूली बच्चे थे.

29 अगस्त 2003: नई दिल्ली के तीन व्यस्त इलाक़ों में हुए धमाकों में 66 लोगों ने अपनी जान गँवाई.

7 मार्च 2006: वाराणसी में हुए तीन धमाकों में कम से कम 15 लोग मारे गए जबकि 60 से ज़्यादा घायल हुए.

11 जुलाई 2006: मुंबई में कई ट्रेन धमाकों में 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.

8 सितंबर 2006: महाराष्ट्र के मालेगाँव में कुई सिलसिलेवार धमाकों में 32 लोग मारे गए.

19 फरवरी 2007: भारत से पाकिस्तान जा रही ट्रेन में हुआ धमाका. इस धमाके में 66 लोगों की मौत हो गई जिनमें से ज़्यादातर पाकिस्तान के नागरिक थे.

18 मई 2007: हैदराबाद की मशहूर मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान धमाका हुआ. जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई.

25 अगस्त 2007: हैदराबाद के एक पार्क में तीन धमाके हुए जिनमें कम से कम 40 लोग मारे गए.

11 अक्तूबर 2007: अजमेर में ख़्वाजी ग़रीब नवाज़ की दरगाह पर हुआ धमाका. धमाके में दो लोगों की मौत हो गई.

23 नवंबर, 2007 : वाराणसी, फ़ैज़ाबाद और लखनऊ के अदालत परिसर में सिलसिलेवार धमाके हुए जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा घायल हो गए.

13 मई 2008: जयपुर में सात बम धमाके हुए. जिनमें कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई.

25 जुलाई 2008: बंगलौर में हुए सात धमाके. जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कम से कम 15 घायल हुए.

26 जुलाई 2008: अहमदबाद में लगातार कई धमाके हुए जिनमें 49 लोग मारे गए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'जनता को विचलित करने की कोशिश'
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
'आईटी उद्योग को सीआईएसएफ़ सुरक्षा'
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
बंगलौर के बाद दहला अहमदाबाद, 38 मरे
26 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
बंगलौर में कई धमाके, दो की मौत
25 जुलाई, 2008 | भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>