BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 15 जुलाई, 2008 को 08:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पटना में जीप नाले में गिरी, 20 की मौत
 

 
 
सड़क दुर्घटना (फ़ाइल फ़ोटो)
पिछले दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं
बिहार की राजधानी पटना में शादी से लौट रहे लोगों से भरी एक जीप के नाले में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई है.

सोमवार की देर रात हुए इस हादसे में मरने वालों में दस महिलाएँ और नौ बच्चे हैं.

दुर्घटना के बाद सड़क को सुधारने की माँग करते हुए ग्रामवासियों ने रास्ता रोका और दुर्घटनास्थल पर मुख्यमंत्री को बुलाने की माँग करते रहे.

बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामवासियों को समझाबुझा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

ख़तरनाक मोड़

हादसा पटना ज़िला मुख्यालय से पाँच किलोमीटर दूर आलमगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ.

इसमें सवार लोग भूतनाथ मंदिर में हो रही एक शादी से लौट रहे थे.

पुलिस का कहना है कि सभी लोग वधु पक्ष के थे.

पुलिस के अनुसार एक तीखे मोड़ पर क्षमता से अधिक भरी हुई जीप का संतुलन बिगड़ जाने से जीप नाले में जा गिरी.

ये सभी लोग फ़ुलवारीशरीफ़, महंगूपुर के रहने वाले हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार इस सड़क को दुरुस्त करने की माँग कर रहे हैं लेकिन इस पर ध्यान न देने से यहाँ अक्सर दुर्घटना होती रहती है.

 
 
दुर्घटना सड़क हादसों का देश?
भारत में सड़क हादसों में हताहत होने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज़्यादा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सड़क दुर्घटना में चालीस की मौत
30 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
संदिग्ध हादसे में आठ की मौत
17 मई, 2008 | भारत और पड़ोस
बस नाले में गिरी, 20 की मौत
04 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
ट्रेन से कट कर 16 लोगों की मौत
28 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>