BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 25 जून, 2008 को 19:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
लोजपा सांसद को उम्रक़ैद की सज़ा
 
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया गया
बिहार की एक स्थानीय अदालत ने लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद सूरजभान समेत तीन लोगों को हत्या के एक मामले में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है.

बेगूसराय ज़िले के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक किसान की 16 साल पहले हुई हत्या के मामले में ये सज़ा सुनाई.

सूरजभान बलिया से लोक जनशक्ति पार्टी पार्टी के सांसद हैं.

सूरजभान सिंह और पांच अन्य लोगों को बेगूसराय ज़िले के तेघड़ा थाना इलाके के मधुरापुर- पूर्वाटोला गांव में 16 जनवरी 1992 को एक किसान की हत्या के मामले में अभियुक्त बनाया गया था.

इस मामले के एक अन्य अभियुक्त पप्पू सिंह के ख़िलाफ़ अलग सुनवाई चल रही है. दो अन्य अभियुक्त सुरो सिंह और शंकर सिंह एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं.

पटना हाई कोर्ट ने हाल में फास्ट ट्रैक कोर्ट को आदेश दिया था कि मामले की सुनवाई पूरी कर 30 जून तक फ़ैसला सुनाए.

बिहार में नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद फास्ट ट्रैक आदलतों के गठन मे तेज़ी आई थी.

इन अदालतों ने कई पुराने मामलों का निपटारा कर अहम फ़ैसले दिए हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आनंद मोहन सहित तीन को मृत्युदंड
03 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
डीएम हत्याकांड में सात दोषी करार
01 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सांसद शहाबुद्दीन को दस साल की सज़ा
31 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
बंद सांसद-विधायक वोट डाल सकेंगे
18 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
विधायक अनंत सिंह को ज़मानत मिली
07 नवंबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>