BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'अफ़ीम से तालेबान की कमाई'
 
पोस्त
'तालेबान ने किसानों पर कर लगाकर 10 करोड़ डॉलर एकत्र किए'
संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने बीबीसी को बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान विद्रोहियों ने वर्ष 2007 में अफ़ीम के किसानों से उगाही के रूप में लगभग दस करोड़ डॉलर कमाए हैं.

बीबीसी को ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र की नशीले पदार्थों पर नियंत्रण रखने वाली एजेंसी - यूनाइटेड नेशन्स ऑफ़िस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के अध्यक्ष एंटोनियो मारिया कोस्टा ने दी है.

उनका कहना है कि तालेबान ने अपने प्रभाव वाले इलाक़ों में किसानों पर 'दस प्रतिशत कर' लगाकर ये धन-राशि एकत्र की है.

कोस्टा का कहना था, "तालेबान को एक प्रकार का टैक्स प्रयोगशालाओं को सुरक्षा दिए जाने के लिए मिलता है और दूसरा सामान, विशेष तौर पर अफ़ीम के सीमापार आने-जाने के लिए दी गई सुरक्षा के लिए...पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान में 8000 टन अफ़ीम का उत्पादन हुआ."

'बिक्री से हथियारों की ख़रीद'

हालाँकि इस साल की फ़सल के बारे में आँकड़े फ़िलहाल जारी होने बाक़ी हैं लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्पादकता और उससे मिलने वाली धन-राशि सूखे और उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में इस फ़सल को उगाने पर लगे प्रतिबंध के कारण पिछले साल के मुक़ाबले कम होगी.

 तालेबान को एक कर प्रयोगशालाओं को सुरक्षा दिए जाने के लिए मिलता है और दूसरा सामान, विशेष तौर पर अफ़ीम के सीमापार आने-जाने के लिए दी गई सुरक्षा के लिए...पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान ने 8000 टन अफ़ीम का उत्पादन किया
 
कोस्टा, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अध्यक्ष

कोस्टा ने बीबीसी को बताया, "पिछले कुछ सालों में विश्व में अफ़ीम की ख़पत लगभग चार हज़ार टन हुई है. स्पष्ट है कि कुल उत्पादन में से काफ़ी बच गया होगा. लेकिन ये कही गुप्त जगहों पर रखी गई है और किसानों के पास नहीं होती."

ब्रितानी अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से मिलने वाले पैसे से ही तालेबान के सैन्य अभियान चलाए जाते हैं.

क़ाबुल में ब्रितानी दूतावास में नशीले पदार्थों की रोक लगाने वाली शाखा के अध्यक्ष डेविड बेलग्रोव का ज़ोर देकर कहना है कि तालेबान ऐसी बिक्री के मिलने वाले पैसे से ख़ासी तादाद में असला और बारूद ख़रीद रहे हैं.

 
 
अफ़ीम की खेती 'अफ़ीम का विकल्प हो'
अफ़ग़ानिस्तान में किसानों को अफ़ीम का विकल्प देने के लिए निवेश पर ज़ोर
 
 
इंटरनेट कैफ़े इंटरनेट कैफ़े पर नज़र
इस्लामाबाद में नशीली दवाओं और पोर्नोग्राफ़ी पर रोक के लिए नियम क़ायदे.
 
 
अफ़ीम की खेती रिकॉर्डतोड़ अफ़ीम
अफ़ग़ानिस्तान में एक बार फिर अफ़ीम का रिकॉर्डतोड़ उत्पादन हुआ है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कंधार में 260 टन हशीश पकड़ी गई
11 जून, 2008 | भारत और पड़ोस
'अफ़ीम का विकल्प देना होगा'
05 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
बर्मा में बढ़े अफ़ीम उत्पादन पर चिंता
11 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
अफ़गान हेरोईन का यूरोप में फैलाव
23 नवंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>