BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 16 जून, 2008 को 05:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
टीवी पर शरारत करने वाले को चेतावनी
 
कंडोम
कंडोम के प्रचार के लिए ही पाओलिनी कार्यक्रमों के बीच बाधा डालते हैं
इटली की एक अदालत ने टेलीविज़न के कार्यक्रमों के दौरान शरारत करने वाले, कंडोम के प्रचारक को चेतावनी दी है अगर वो नहीं सुधरे तो जेल जाना पड़ेगा.

गैब्रियल पाओलिनी ने टेलीविज़न के सीधे प्रसारणों के दौरान शरारत करने को ही अपना पेशा बना लिया है.

वे किसी भी सीधे प्रसारण के दौरान टीवी रिपोर्टर के पीछे आकर खड़े हो जाते हैं और फिर वहाँ से कंडोम का प्रचार करते हें.

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि गैब्रियल पाओलिनी दुनिया के सबसे सफल 'टेलीविज़न-हाईजैकर' हैं और उन्होंने 20 हज़ार टेलीविज़न प्रसारणों के बीच बाधा डाली है.

लेकिन अब इटली के सुप्रीम कोर्ट ने जून 2001 में सरकारी टेलीविज़न के एक कार्यक्रम में बाधा पहुँचाने के लिए उनको दी गई तीन महीने की 'लंबित सज़ा' को बरकरार रखा है. यह ऐसी सज़ा है जो कभी भी दी जा सकती है.

अदालत ने यह भी कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति जानबूझ कर सीधे प्रसारण के दौरान टीवी कैमरे के सामने आता है तो इसे अपराध माना जाएगा. यदि वह व्यक्ति ख़ामोश खड़ा हो और हिलडुल न रहा हो तो भी.

मिलान में बीबीसी के संवाददाता मार्क डफ़ का कहना है कि हालांकि गैब्रियल पाओलिनी ने टेलीविज़न कार्यक्रमों के दौरान बाधा पहुँचा-पहुँचाकर नाम बना लिया है लेकिन वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो सिर्फ़ ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहा हो, इसके पीछे कुछ गंभीर बात भी है.

पाओलिनी अपने आपको रोगनिरोधी पैगंबर बताते हैं, सिर्फ़ इसलिए नहीं कि वे हमेशा कंडोम का प्रचार करते दिखते हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वे एड्स के ख़तरे के प्रति लोगों को जागरुक बना रहे हैं.

एक मित्र की एड्स से मौत हो जाने के बाद गैब्रियल पाओलिनी ने टेलीविज़न कार्यक्रमों के दौरान बाधा डालकर कंडोम के प्रचार को अपना पेशा ही बना लिया.

अदालत के फ़ैसले से पहले भी पाओलिनी का रास्ता कोई आसान नहीं रहा है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि कई बार रिपोर्टरों से उनकी झड़पें हो चुकी हैं और कई बार तो कैमरे के सामने भी ऐसा हुआ है.

 
 
कंडोम परखें और बताएँ...
उपभोक्ताओं की पसंद जानने के लिए कंडोम कंपनी 'ड्यूरेक्स' की अनोखी पहल...
 
 
कंडोम से चूड़ियाँ कंडोम से चूड़ियाँ
ज़िम्बाब्वे में कुछ लोगों ने महिला कंडोम से रंग-बिरंगी चूड़ियाँ ही बना डालीं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'भारतीय पुरुष भरोसे के क़ाबिल नहीं'
17 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
कंडोम बार चला रही है सरकार
03 मई, 2007 | भारत और पड़ोस
वेलेन्टाइंस डे की अनोखी मुहिम
14 फ़रवरी, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>